Bihar: BJP का नीतीश पर तंज, कहा- PM का सपना देखने वाले 2024 में जीरो पर आउट होंगे

Summary :

बिहार में एक तरफ इफ्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। तो वहीं दूसरी तरफ अब पोस्टर वार शुरू हो गया है। बता दें रमजान के महीने में पहले नीतीश कुमार ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया और शनिवार को जदयू ने इफ्तार पार्टी दी।

बिहार में एक तरफ इफ्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। तो वहीं दूसरी तरफ अब पोस्टर वार शुरू हो गया है। बता दें रमजान के महीने में पहले नीतीश कुमार ने दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया और शनिवार को जदयू ने इफ्तार पार्टी दी। जिसमें सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव शामिल हुए, लेकिन अब बीजेपी ने पोस्टर के जरिए नीतीश कुमार पर हमला बोला है। 
आपको बता दें कि पटना में बीजेपी दफ्तर के बाहर पोस्टर लगा है। जिसमें लिखा है। कि पीएम का सपना देखने वाले 2024 में जीरो पर आउट होंगे। बीजेपी दफ्तर के बाहर बीजेपी नेता लव कुमार सिंह ने पोस्टर लगवाया है। जिसमें लिखा है कि ‘लाल किला के बैकग्राउंड में मौलाना टोपी पहनकर प्रधानमंत्री का सपना देखने वाले 2024 में शून्य पर आउट हो जाएंगे’। इसके नीचे नीतीश कुमार की एक तस्वीर लगाई गई है और लिखा गया है कि ‘कुर्सी प्यारी है’
As cases against opposition leaders pile up, BJP gets campaign issue for  2024
इतना ही नहीं पोस्टर के दूसरे पैरा में लिखा है कि ‘हनुमान जी दुष्टों का नाश करते हैं, बीजेपी भ्रष्टाचार को खत्म करती है’ और सबसे नीचे लिखा गया है ‘2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार’।पोस्टर में सबसे ऊपर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी की तस्वीर और ऊपर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा समेत बड़े नेताओं की तस्वीर लगी है। 
BJP JDU Alliance Shattered In Bihar New Government With Tejaswi Yadav  Nitish Kumar Might Be PM Face | Nitish Kumar ने बीजेपी से रिश्ता तोड़ चला  है बड़ा दांव, क्या बड़े 'खेल'
दरअसल, इससे पहले जदयू के एमएलसी खालिद अनवर ने रमजान में एक पोस्टर लगवाया था। जिसमें नीतीश कुमार को पीएम कैंडिडेट बताया गया था। पोस्टर में नीतीश कुमार को लालकिले के साथ दिखाया गया है। पोस्टर पर लिखा हुआ है कि हम बिहार वाले हर कदम पर आपके साथ हैं। देश को आपका इंतजार है। रमजान मुबारक। जिसका जवाब अब बीजेपी ने नया पोस्टर लगाकर दिया है।

Desk Team