CM शिवराज ने दिया कथावाचक को आश्वासन, कहा- आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध की दिशा में कदम उठाएगी MP सरकार

Summary :

देश भर में वेब सीरीज काफी पॉपुलर हो गईं हैं। कई बड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के करोडो यूजर्स हैं। इन दिनों वेब सीरीज में बोल्डनेस और गालियों का काफी प्रचलन हैं।इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।

Madhya Pradesh: देश भर में वेब सीरीज काफी पॉपुलर हो गईं हैं। कई बड़े ओटीटी प्लैटफॉर्म्स के करोडो यूजर्स हैं। इन दिनों वेब सीरीज में बोल्डनेस और गालियों का काफी प्रचलन हैं। इसी बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध के लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी। उन्होंने यह बात भोपाल में कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर के प्रवचन कार्यक्रम में कही।
CM Shivraj Singh Chouhan Said MP Government Will Take Steps Towards Banning  Objectionable Web Series | आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध की दिशा में कदम  उठाएगी एमपी सरकार, CM शिवराज का ...
शिवराज सिंह चौहान ने कहा,”महाराज देवकीनंदन ने आपत्तिजनक वेब-सीरीज पर प्रतिबंध की जरूरत की बात की. युवा पीढ़ी संस्कृति से विमुख हो रही। इसके लिए राज्य सरकार आवश्यक कदम उठाएगी।’ साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे पर नियंत्रण के पूरे प्रयास किए जाएंगे।सीएम ने कहा अभी हाल ही में मध्य प्रदेश में शराब अहाते बंद किए गए हैं।यह इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। 
आपत्तिजनक वेब सीरीज पर प्रतिबंध की दिशा में कदम उठाएंगे - मुख्यमंत्री श्री  चौहान
दरअसल, भोपाल में देवकीनंदन ठाकुर भागवत कथा सुना रहे हैं। इसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। उन्होंने दो दिन पहले कहा था कि भारत सरकार को स्कूल-कॉलेजों में बालीवुड के गानों पर नाचने के कार्यक्रम पर पाबंदी लगानी चाहिए। उन्होंने कहा था कि किसी भी स्कूल-कॉलेज में हमारी बेटियां बालीवुड के गानों पर नहीं नाचेंगी,वो विद्या का मंदिर है,जिसे ये अशुद्ध कर रहे हैं। अपने गंदे विचारों से अशुद्ध कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने एक विवादित सीख भी श्रद्धालुओं को दी थी। उन्होंने श्रद्धालुओं से कहा कि हिन्दू चार-पांच बच्चे पैदा करें,मेरी खुद की भी चार संतानें हैं।देवकीनंदन ठाकुर ने कहा कि जब वे 40-40 पैदा कर सकते हैं तो हम चार-पांच बच्चे पैदा क्यों नहीं कर सकते।  

Desk Team