Bihar Board 10th Result 2026: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 10वीं की परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। आज 29 मार्च को दोपहर 1:15 बजे रिजल्ट जारी किया गया। इस साल 81.79% स्टूडेंट बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा में पास हुए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट –results.biharboardonline.com या matricbiharboard.com पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आइए जानते हैं, इस साल कितनी छात्राएं और कितने छात्र पास हुए हैं और किन छात्रों ने टॉप किया है।
Bihar Board 10th Result 2026: छात्राओं ने मारी बाजी

इस साल बिहार बोर्ड 10वीं की परीक्षा में कुल 12,35,743 छात्रों ने सफलता हासिल की है। इसमें 6,34,353 लड़कियां और 6,01,390 लड़के शामिल हैं। बात करें अगर टॉपर की, तो सिमुलतला की पुष्पांजलि कुमारी और वैशाली की सबरीन प्रवीन ने 492 यानी 98.4% के साथ संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। इस परीक्षा में भी एक बार फिर छात्राओं ने बाजी मारी है।
बिहार बोर्ड 10वीं टॉपर्स को मिलता है ये इनाम
बिहार सरकार बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले छात्रों को सम्मान और इनाम देती है। पुरस्कार में लैपटॉप, स्कॉलरशिप और नकद राशि शामिल होती है। पिछले साल टॉपर्स को इनाम इस तरह मिला:
- 1st टॉपर: 2 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर
- 2nd टॉपर: 1.5 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर
- 3rd टॉपर: 1 लाख रुपये, लैपटॉप और किंडल ई-बुक रीडर
- 4th से 10th टॉपर: 20-30 हजार रुपये और लैपटॉप
Bihar Board 10th Result 2026: ऐसे चेक करें अपना बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026
- छात्र सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in खोलें।
- अब होमपेज पर ‘BSEB Matric Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- यहां अपना एग्जाम रोल नंबर और रोल कोड डालें।
- इसके बाद सबमिट बटन दबाएं।
- आपका बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 स्क्रीन पर दिख जाएगा।
- आप भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यह भी पढ़ें: जेल से लौटे ‘छोटे सरकार’, घोड़े ‘लाडला’ को मनाते दिखे Anant Singh; दिल छूने वाला Video हुआ Viral


Download Android App
Download iOS App




