Bihar: मुजफ्फरपुर में बड़ा नाव हादसा हुआ है। गायघाट थाना इलाके के बेनीबाद ओपी में स्कूली बच्चों से भरी एक नाव बागमती नदी में समा गई। बता दें यह हादसा मधुरपट्टी घाट के पास गुरुवार को हुआ। सूत्रों के मुताबिक,कि पास के गांव के करीब 32 बच्चे स्कूल जाने के लिए नाव में सवार हुए थे।नाव के नदी में समाने के बाद सभी पानी में डूबने लगे। नाविक और स्थानीय लोगों ने 18 बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया है। करीब एक दर्जन बच्चे अभी लापता हैं। स्थानीय गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई
आपको बता दें नदी के तट स्थित मधुरपट्टी घाट के समीप सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी हुई है। गायब बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मधुरपट्टी घाट पर कई बच्चों की मां बेहोश हो चुकी हैं। बताया जा रहा है कि बच्चे हर दिन नाव से बागमती नदी को पार कर स्कूल जाते हैं। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।
नदी में कूदे किसी तरह कुछ बच्चों को बाहर निकाला
दरअसल, गायघाट और बेनीबाद ओपी पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीआरएफ को भी बुलाया गया है। स्थानीय निवासी राकेश कुमार ने बताया कि नाव पर क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाया गया था। इस कारण नदी के बीच में पहुंचने पर वो डगमगाने लगी। फिर नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। नाविक और उसके सहयोगी ने पहले कुछ बच्चों को बचा लिया। इसके बाद स्थानीय लोग भी नदी में कूदे किसी तरह कुछ बच्चों को बाहर निकाला गया। बाकी बच्चों की तलाश जारी है।


Download Android App
Download iOS App



