बिहार की सरकार संभाल रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में सेंध लगी है। पटना जिले के बख्तियारपुर प्रखंड में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक सिरफिरे युवक ने हमला कर दिया। सुरक्षाकर्मियों ने सिरफिरे युवक को पकड़ कर स्थानीय पुलिस को सौंप दिया है।
बख्तियारपुर में एक मूर्ति पर माल्यार्पण करने गये थे नीतीश
अब देखिए मुक्का वाला LIVE वीडियो… शख्स कैसे आया और पीछे से कर दिया हमला ! एक शख्स आराम से आ रहा है और बेधड़क होकर जहां CM माल्यार्पण कर रहे हैं उस स्थान पर पहुंच जाता है… फिर क्या… आगे VIDEO देखें. pic.twitter.com/dEr8PF2xJr
— Prakash Kumar (@kumarprakash4u) March 27, 2022
प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार बख्तियारपुर में एक मूर्ति पर माल्यार्पण करने गये थे। इस दौरान मंच पर चढ़कर एक सिरफिरे युवक ने सीएम नीतीश पर हमला कर दिया। वहीं इस घटना के बाद सीएम नीतीश कुमार की सुरक्षा में लगे सुरक्षा कर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया है। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। फिलहाल युवक से पूछताछ की जा रही है।
पहले भी हो चुके है ऐसे हमले
आपको बता कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इससे पहले भी हमला हो चुका है। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मधुबनी में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भी दर्शकदीर्घा में मौजूद शख्स ने सीएम नीतीश पर प्याज और ईंट से हमला कर दिया था। इस दौरान मंच पर मौजूद सीएम के सुरक्षा गार्ड ने मुख्यमंत्री की रक्षा की थी।


Download Android App
Download iOS App



