Bihar: अररिया में उद्घाटन से पहले गिरा पुल, बकरा नदी पर बने पुल ढह गया हिस्सा

Summary :

Bihar: अररिया में पुल गिरने की घटन पर ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर ने आशंका जताई है, कि पुल के दो खंभों के बीच बकरा नदी की धारा को ग्रामीणों ने बदलने की कोशिश की थी, जिससे ये हादसा हुआ। Highlights उद्घाटन से पहले गिरा पुल 12 करोड़ लागत से हुआ था तैयार नदी की धारा को बदलने की कोशिश बिहार के अररिया जिले के परारिया गांव में बकरा नदी पर बना एक नवनिर्मित पुल मंगलवार को ढह गया। अररिया के सिखटी और कुर्साकट्टा को जोड़ने वाला पुल उद्घाटन से पहले ही बह गया। इस घटना ने क्षेत्र में बुनियादी…

Bihar

Bihar: अररिया में पुल गिरने की घटन पर ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर ने आशंका जताई है, कि पुल के दो खंभों के बीच बकरा नदी की धारा को ग्रामीणों ने बदलने की कोशिश की थी, जिससे ये हादसा हुआ।

Highlights

  • उद्घाटन से पहले गिरा पुल
  • 12 करोड़ लागत से हुआ था तैयार
  • नदी की धारा को बदलने की कोशिश

बिहार के अररिया जिले के परारिया गांव में बकरा नदी पर बना एक नवनिर्मित पुल मंगलवार को ढह गया। अररिया के सिखटी और कुर्साकट्टा को जोड़ने वाला पुल उद्घाटन से पहले ही बह गया। इस घटना ने क्षेत्र में बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा कर दी हैं। पुल ढहने की घटना को कैद करने वाले एक वीडियो में पुल को कुछ ही सेकंड में ढहते हुए मलबे में तब्दील होते हुए दिखाया गया है।

बिहार सरकार करवा रही थी काम

बिहार के अररिया जिले में निर्मााणाधीन पुल उद्घाटन से पहले ही ढह गया। जिसकी लागत 12 करोड़ बताई जा रही है।  मंगलवार की दोपहर नेपाल से पानी आने के बाद सिकटी प्रखंड क्षेत्र होकर बहने वाली  बकरा नदी के पड़रिया घाट पर बने पुल के दो पिलर ध्वस्त हो गये। वहीं एक धंस गया। हालांकि इस पुल का निर्माण तो हो गया था लेकिन एप्रोच पथ नहीं बनने के कारण पुल पर आवागमन शुरू नहीं हुआ था।

इस पुल पर तीसरे चरण में यहां आठ पाया का निर्माण हुआ था। पहले व दूसरे चरण में पुल निगम की ओर से आठ पाया का निर्माण हुआ था। तीसरे चरण में आरईओ की ओर से आठ करोड़ की लागत से आठ पाया का निर्माण हुआ था। पहले और दूसरे चरण में बने सभी आठ पाया सुरक्षित है।

(Input From ANI)

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Aastha Paswan