Bihar by-polls: भाजपा को झटका! मोकामा विधानसभा सीट पर राजद ने हासिल की जीत

Summary :

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को हुई मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट को बरकरार रखा है।

बिहार की मोकामा विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए रविवार को हुई मतगणना के बाद राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने इस सीट को बरकरार रखा है। चुनाव  आयोग ने यह जानकारी दी।
राजद विधायक अनंत कुमार सिंह को अयोग्य ठहराए जाने के बाद यह सीट रिक्त हुई थी। पार्टी उम्मीदवार एवं सिंह की पत्नी नीलम देवी ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं बीजेपी उम्मीदवार सोनम देवी को 16,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया।
नीलम देवी को 79,744 और सोनम देवी को 63,003 मत मिले।सिंह को उनके आवास से हथियार एवं विस्फोटक मिलने संबंधी मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें इस साल जुलाई में पटना की एक अदालत ने अयोग्य घोषित किया था।

Desk Team