बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात एक कार के अनियंत्रित होकर नदी में गिर जाने के कारण तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव से बुधवार की शाम बारात मुंगरौली गांव आई थी।
दरअसल, देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव से बुधवार की शाम बारात सरैया थाना क्षेत्र के मुंगरौली गांव आई थी। शादी समारोह में शिरकत करने के बाद देर रात पांच लोग मारुति 800 कार में सवार होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इस दौरान ड्राइवर ने अचनाक कार पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद कार पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में पलट गई।
सरैया थाना प्रभारी विनोद यादव ने बताया कि इस घटना में कार पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य दो लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान धरफरी गांव के जीतन कुमार और माधोपुर गांव के निकी शर्मा और राजन कुमार के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के परिजनों ने बताया कि बारात से लौटने के दौरान यह घटना हुई। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Download Android App
Download iOS App



