बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू किए जाने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री के समक्ष नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद द्वारा पटना मेट्रो रेल परियोजना को लेकर प्रस्तुतीकरण दिये जाने पर नीतीश ने कहा कि पटना मेट्रो का काम जल्द से जल्द शुरू कराया जाय।
प्रस्तावित मेट्रो कॉरिडोर से संबंधित भूमि अधिग्रहण की दिशा में भी उन्होंने जल्द से जल्द समुचित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव ने मुख्यमंत्री को पटना मेट्रो परियोजना से संबंधित अब तक की प्रगति से अवगत कराया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, नगर विकास एवं आवास मंत्री सुरेश शर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



