केनरा बैंक की शाखा में महिला मैनेजर पर हमला
गांधी मैदान थाना क्षेत्र में शनिवार को केनरा बैंक की शाखा में घुस कर ठेकेदार राकेश कुमार सिंह ने महिला मैनेजर से बदसलूकी की और साथ ही महिला को बहुत सी गालियां भी दीं। इसके बाद उसने महिला का फ़ोन पटक दिया और उसे मारने के लिए हाथ भी उठाया। इस घटना के बाद वो महिला किसी तरह अपने सहकर्मी के साथ थाने पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने CCTV कैमरे के फुटेज और मोबाइल की रिकार्डिंग भी साक्ष्य के रूप में पेश किया। आपको बता दें की आरोपी गर्दनीबाग के आम बगीचा मोहल्ले का रहने वाला है।
मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई
थानेदार ने बताया कि राकेश कुमार सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ये बात भी सामने आई की ठेकेदार राकेश कुमार सिंह ने ऋण के लिए केनरा बैंक की गांधी मैदान शाखा में आवेदन किया था और उसका सिबिल स्कोर सही ना होने के कारण उसे ऋण देने से मना कर दिया गया। इसके बाद राकेश ने महिला मैनेजर को सिबिल स्कोर सही करने का दबाव बनाया और महिला मैनेजर की पिटाई करने के लिए उनके पीछे भागा।
आरोपी सिबिल स्कोर सही न होने के कारण मैनेजर पर भड़का
मैनेजर ने जब समझाने की कोशिश की कि सिबिल स्कोर सही करना उनके बस की बात नहीं है, तो इस बात पर वो भड़क गया। आरोपी महिला मैनेजर के पास आ कर उन्हें गालियां देने लगा और अपनी अंगुली से उसका गाल दबा दिया। इसके बाद उनका मोबाइल व पर्स भी पटक दिया। महिला मैनेजर घबरा कर वीडियो बनाने लगीं तो आरोपी कुर्सी पर बैठकर उसे गालियां देने लगा। इस दौरान उसे बैंककर्मी समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं था।


Download Android App
Download iOS App




