Bihar Election 2025: महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर घमासान, 11 सीटों पर आमने-सामने हुए उम्मीदवार

Summary :

Bihar Elections Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सीएम फेस और सीट बंटवारे को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिली है। एनडीए और महागठबंधन – दोनों ही गठबंधनों में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्पष्टता नहीं रही। खासकर महागठबंधन में तो सीट शेयरिंग को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसका असर उम्मीदवारों के चयन पर भी पड़ा। Bihar Elections Update: नामांकन के आखिरी दिन तक जारी रही खींचतान महागठबंधन के मुख्य घटक दल – आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी – में सीटों के बंटवारे को लेकर…

Bihar Elections Update: बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख समाप्त हो चुकी है, लेकिन इस बार चुनावी मैदान में सीएम फेस और सीट बंटवारे को लेकर जबरदस्त खींचतान देखने को मिली है। एनडीए और महागठबंधन – दोनों ही गठबंधनों में मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर स्पष्टता नहीं रही। खासकर महागठबंधन में तो सीट शेयरिंग को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसका असर उम्मीदवारों के चयन पर भी पड़ा।

Bihar Elections Update: नामांकन के आखिरी दिन तक जारी रही खींचतान

महागठबंधन के मुख्य घटक दल – आरजेडी, कांग्रेस और वीआईपी – में सीटों के बंटवारे को लेकर असहमति बनी रही। इसका नतीजा ये हुआ कि नामांकन की अंतिम तिथि के दिन तक इन दलों ने अपनी उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी की। इस चुनाव में सबसे बड़ी बात यह रही कि 11 सीटों पर महागठबंधन के दलों के उम्मीदवार एक-दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। इन सीटों पर मतदाताओं के सामने असमंजस की स्थिति है क्योंकि गठबंधन के दो प्रत्याशी आमने-सामने हैं।

Bihar Elections Update
Bihar Elections Update (Source: social media)

Bihar Mahagathbandhan Seat Clash: RJD बनाम कांग्रेस – 6 सीटों पर मुकाबला

  • वैशाली – RJD से अजय कुशवाहा और कांग्रेस से संजीव कुमार आमने-सामने हैं।
  • सिकंदरा (जमुई) – RJD के उदय नारायण चौधरी और कांग्रेस के विनोद चौधरी मैदान में हैं।
  • कहलगांव (भागलपुर) – कांग्रेस के प्रवीण कुशवाहा और राजद के रजनीश आनंद आमने-सामने हैं।
  • सुल्तानगंज (भागलपुर) – कांग्रेस के ललन यादव और राजद के चंदन सिन्हा के बीच मुकाबला है।
  • नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण) – कांग्रेस के शाश्वत केदार पांडे और राजद के दीपक यादव के बीच सीधा टक्कर।
  • वारसलीगंज (नवादा) – कांग्रेस के मंटन सिंह और राजद की अनीता देवी चुनावी रण में।
Bihar Elections Update
Bihar Elections Update (Source: social media)

Bihar Elections 2025: कांग्रेस बनाम CPI – 4 सीटों पर मुकाबला

  • बछवारा (बेगूसराय) – CPI से अवधेश कुमार राय, कांग्रेस से शिव प्रकाश गरीबदास चुनावी मैदान में हैं।
  • राजापाकर (वैशाली) – CPI के मोहित पासवान और कांग्रेस की प्रतिमा दास आमने-सामने।
  • बिहार शरीफ (नालंदा) – CPI से शिव कुमार यादव और कांग्रेस से उमेर खान मुकाबले में।
  • करगहर (रोहतास) – CPI के महेंद्र गुप्ता और कांग्रेस के संतोष मिश्रा आमने-सामने।
  • RJD बनाम वीआईपी – 1 सीट पर टक्कर
  • चैनपुर (कैमूर) – वीआईपी से बाल गोविंद बिंद और राजद से बृजकिशोर बिना के बीच सीधी टक्कर।

RJD ने एक सीट पर किया बैकआउट

दरभंगा जिले की गौरा बौराम सीट को लेकर पहले राजद और वीआईपी के बीच टकराव था। वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी के भाई संतोष सहनी ने नामांकन किया था, वहीं राजद से अफजल अली खान ने भी पर्चा भरा। लेकिन अंततः राजद ने अपने उम्मीदवार को नामांकन वापस लेने को कहा, जिससे टकराव टल गया।

यह भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: NDA में मुख्यमंत्री चेहरे से उठा पर्दा! उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दी राह

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।