दिवाली मुहूर्त ट्रेडिंग में हरे निशान में शेयर बाजार बंद, इन 5 शेयरों ने मारी बाजी

Summary :

Stock Market Today 21 October: भारतीय शेयर बाजार संवत 2082 के पहले दिन मंगलवार को हल्की तेजी के साथ बंद हुआ और सत्र में मिलाजुला कारोबार देखा गया। सेंसेक्स की शुरुआत 84,484.67 पर हुई, दिन के दौरान 84,665.44 का हाई बनाया और अंत में 62.97 अंक की तेजी के साथ 84,426.34 पर बंद हुआ। निफ्टी की शुरुआत 25,901.20 पर हुई, दिन के दौरान 25,934.35 के उच्चतम स्तर को छुआ और 25.45 अंक की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ। मेटल और फार्मा शेयरों ने किया लीड बाजार में तेजी को मेटल और फार्मा शेयरों ने लीड किया। निफ्टी मेटल…

Stock Market Today 21 October: भारतीय शेयर बाजार संवत 2082 के पहले दिन मंगलवार को हल्की तेजी के साथ बंद हुआ और सत्र में मिलाजुला कारोबार देखा गया। सेंसेक्स की शुरुआत 84,484.67 पर हुई, दिन के दौरान 84,665.44 का हाई बनाया और अंत में 62.97 अंक की तेजी के साथ 84,426.34 पर बंद हुआ। निफ्टी की शुरुआत 25,901.20 पर हुई, दिन के दौरान 25,934.35 के उच्चतम स्तर को छुआ और 25.45 अंक की तेजी के साथ 25,868.60 पर बंद हुआ।

मेटल और फार्मा शेयरों ने किया लीड

Stock Market Today 21 October
Stock Market Today 21 October (credit-sm)

बाजार में तेजी को मेटल और फार्मा शेयरों ने लीड किया। निफ्टी मेटल 0.40 प्रतिशत और निफ्टी फार्मा 0.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। निफ्टी ऑटो, निफ्टी हेल्थकेयर, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी आईटी हरे निशान में बंद हुए। सेंसेक्स पैक में बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, इन्फोसिस, एमएंडएम, टाटा मोटर्स, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, एचडीएफसी बैंक, अदाणी पोर्ट्स, पावर ग्रिड, एलएंडटी, बीईएल, एसबीआई, टेक महिंद्रा, सन फार्मा और अल्ट्राटेक सीमेंट गेनर्स थे। कोटक महिंद्रा बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, भारती एयरटेल, मारुति सुजुकी, ट्रेंट, टीसीएस, टाइटन, एशियन पेंट्स और इटरनल (जोमैटो) लूजर्स थे।

Stock Market Today 21 October: कैसे रहा बाजार का हाल?

Stock Market Today 21 October
Stock Market Today 21 October (credit-sm)

लार्जकैप की तुलना में मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अच्छा रहा। निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 21,972 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.52 प्रतिशत की बढ़त के साथ 18,300 पर बंद हुआ। हर साल दीपावली के अवसर पर नए संवत (हिंदू नवर्ष) की शुरुआत होती है। इस दौरान निवेश को शुभ माना जाता है, जिसके चलते एक्सचेंजों की ओर से एक घंटे से विशेष सत्र आयोजित किया जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहा जाता है।

Stock Market Today 21 October: आज दोपहर में शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग

शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग
शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग

आमतौर पर इस विशेष सत्र को दीपावली के दिन शाम को आयोजित किया जाता है, लेकिन 2025 में इसे दोपहर को रखा गया था। बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार का सकारात्मक बंद होना, वैश्विक अस्थिरता के बीच भारतीय स्टॉक मार्केट की स्थिरता को दिखाता है।

ये रहे शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग के लूजर और गेनर शेयर

शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग
शुभ मुहूर्त ट्रेडिंग (credit-sm)

 

Company Share Price (INR) Change % Change
Reliance Industries Limited 1,461.00 –5.80 –0.40%
HDFC Bank Limited 1,004.00 +1.05 +0.10%
State Bank of India 907.05 –0.45 –0.05%
Bharat Electronics Limited (BEL) 417.00 +0.50 +0.12%
South Indian Bank 38.51 +0.78 +2.07%
Bajaj Finance Limited 1,086.00 +5.00 +0.46%
ICICI Bank Limited 1,381.30 –9.00 –0.65%
Infosys Limited 1,471.00 +10.10 +0.69%
RBL Bank Limited 324.15 –2.50 –0.77%
Dixon Technologies (India) Limited 16,100.00 +25.00 +0.16%
Federal Bank Limited 227.45 +0.37 +0.16%

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।