Bihar Elections 2025: NDA में मुख्यमंत्री चेहरे से उठा पर्दा! उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कर दी राह

Summary :

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म होता जा रहा है। इस बीच एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इसी मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं और चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे। NDA CM Face in Bihar: नीतीश ही हमारे नेता हैं पटना में मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव…

Bihar Elections 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक माहौल तेजी से गर्म होता जा रहा है। इस बीच एनडीए के मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान के बाद चर्चाएं और तेज हो गई हैं। इसी मुद्दे पर राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने साफ कहा है कि नीतीश कुमार ही एनडीए के मुख्यमंत्री उम्मीदवार हैं और चुनाव के बाद वही मुख्यमंत्री बनेंगे।

NDA CM Face in Bihar: नीतीश ही हमारे नेता हैं

पटना में मीडिया से बात करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा, “बिहार में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में चुनाव लड़ रहा है। हम बहुमत से जीत हासिल करेंगे और नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनेगी।” उन्होंने दोहराया कि एनडीए में किसी तरह की उलझन नहीं है और सब एकजुट होकर चुनाव मैदान में हैं।

Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025 (Source: social media)

Bihar Elections 2025: महागठबंधन पर सीधा हमला

महागठबंधन को लेकर कुशवाहा ने तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि यह गठबंधन केवल स्वार्थ के लिए बना है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन दलों का जनता से कोई वास्ता नहीं है और ये सिर्फ सत्ता के लिए एक साथ आए हैं। कुशवाहा ने दावा किया कि बिहार की जनता महागठबंधन को पहले ही नकार चुकी है और इस चुनाव में उनकी स्थिति और भी खराब होने वाली है।

Upendra Kushwaha Statement: लालू यादव पर गंभीर आरोप

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू प्रसाद यादव को निशाने पर लेते हुए कुशवाहा ने कहा कि उनके शासनकाल में दलितों और पिछड़े वर्गों की लगातार अनदेखी हुई। उन्होंने आरोप लगाया कि लालू के शासन में न तो दलित परिवार की महिलाओं को मौका मिला और न ही पुरुषों को वार्ड सदस्य तक बनने दिया गया।

Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025 (Source: social media)

SIR मुद्दे पर विपक्ष को घेरा

चुनाव से पहले हो रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कुशवाहा ने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे को बेवजह तूल दे रहा है। उन्होंने कहा कि जनता इस मुद्दे को गंभीरता से नहीं ले रही और विपक्ष सिर्फ भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहा है क्योंकि सत्ता उनके हाथ से जा चुकी है।

NDA CM face in Bihar: नीतीश सरकार की सराहना

नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि उनके नेतृत्व में सामाजिक न्याय और समावेशन को बढ़ावा मिला है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ने दलितों और पिछड़ों को राजनीतिक प्रतिनिधित्व देने के लिए जरूरी बदलाव किए, जिससे समाज में सम्मान और भागीदारी बढ़ी है।

Bihar Elections 2025
Bihar Elections 2025 (Source: social media)

जनसुराज को बताया गैर-महत्वपूर्ण

प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज को लेकर पूछे गए सवाल पर कुशवाहा ने कहा कि उन्हें कहीं भी जनसुराज का प्रभाव नहीं दिख रहा। उन्होंने कहा, “बिहार की असली लड़ाई एनडीए और महागठबंधन के बीच है। जनसुराज इस दौड़ में कहीं नहीं है।”

चुनाव को लेकर विश्वास

अंत में उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि जनता का समर्थन एनडीए के साथ है और गठबंधन बिहार में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब झूठे वादों में नहीं फंसने वाली और नीतीश कुमार की अगुवाई में राज्य फिर आगे बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: बिहार चुनाव के लिए RJD ने जारी की 143 उम्मीदवारों की लिस्ट, तेजस्वी को राघोपुर और खेसारी लाल को छपरा से मिला टिकट

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।