बजरंगी के भक्त ने ढहाया Pakistan पर कहर, अकेले चटकाए 7 विकेट

Summary :

Keshav Maharaj five wicket haul: रावलपिंडी में खेले जा रहे PAK vs SA टेस्ट मैच में हनुमान जी के एक भक्त ने पाकिस्तान की पारी का बुरा हाल कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलने वाले भारतीय मूल के स्पिनर केशव महाराज ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान की पूरी टीम 333 रन पर ही ढेर हो गई। इंजरी से वापसी के बाद महाराज ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में गिना जाता है। Keshav Maharaj five wicket haul: शानदार वापसी ग्रोइन इंजरी के चलते पहला टेस्ट मिस करने वाले Keshav Maharaj…

Keshav Maharaj five wicket haul: रावलपिंडी में खेले जा रहे PAK vs SA टेस्ट मैच में हनुमान जी के एक भक्त ने पाकिस्तान की पारी का बुरा हाल कर दिया। दक्षिण अफ्रीका की ओर से खेलने वाले भारतीय मूल के स्पिनर केशव महाराज ने गेंद से ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान की पूरी टीम 333 रन पर ही ढेर हो गई। इंजरी से वापसी के बाद महाराज ने दिखा दिया कि क्यों उन्हें दुनिया के सबसे भरोसेमंद स्पिनरों में गिना जाता है।

Keshav Maharaj five wicket haul: शानदार वापसी

Keshav Maharaj five wicket haul
Keshav Maharaj five wicket haul (Source – Social Media)

ग्रोइन इंजरी के चलते पहला टेस्ट मिस करने वाले Keshav Maharaj ने रावलपिंडी की पिच पर लौटते ही पाकिस्तान के बल्लेबाजों को जमकर परेशान किया। 42.4 ओवर की लंबी स्पेल में उन्होंने 102 रन देकर 7 विकेट झटके और मेजबान टीम की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। ये उनके टेस्ट करियर का 12वां फाइव विकेट हॉल था, जबकि तीसरी बार उन्होंने किसी एक इनिंग में 7 विकेट चटकाए। इससे पहले ये कारनामा उन्होंने 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ किया था।

फेंका ऐतहासिक स्पेल

Keshav Maharaj five wicket haul
Keshav Maharaj five wicket haul (Source – Social Media)

Keshav Maharaj की ये परफॉर्मेंस कई मायनों में खास रही। उन्होंने इंजरी के बाद दमदार वापसी करते हुए पाकिस्तान की सरजमीं पर शानदार गेंदबाजी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उनकी हर गेंद में ऐसी सटीकता थी कि पाक बल्लेबाज या तो डिफेंस में फंस जाते या गलत शॉट खेल बैठे।

Shan Masood
Shan Masood (Source – Social Media)

पहले दिन पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट पर 259 रन था, लेकिन दूसरे दिन केशव महाराज की स्पिन का जादू ऐसा चला कि बाकी पांच विकेट सिर्फ 74 रन पर गिर गए। नतीजा ये हुआ कि पाकिस्तान की पहली पारी 333 रन पर सिमट गई और दक्षिण अफ्रीका ने मैच में वापसी कर ली।

Read Also: टूटने वाला है Virender Sehwag का घर? दिवाली के दिन मिले ‘अशुभ’ संकेत

Rahul Singh Karki