पटना : बिहार उद्यमिता सम्मेलन 2019 का भव्य आयोजन 22-23 फरवरी को ज्ञान भवन पटना में आयोजित की जायेगी। जिसका भव्य उदघाटन उपराष्ट्रपति वेकैंया नायडू, राज्यपाल लाल जी टंडन एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार करेंगे। ये बाते बिहार उद्यमी संघ के महासचिव अभिषेक कुमार ने प्रेसवार्ता में दी।
उन्होंने कहा कि बिहार उद्यमी संघ एवं एशिया अफ्रीका डेवलपमेंट कॉन्सिल बिहार के सभी 38 जिलों में स्थापित सर्वश्रेष्ठ उद्यमियों को जिला उद्यमी पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। इसका मुख्य उद्देश्य उद्यमियों को नीति निर्माताओं केन्द्र में लाने के लिए नवाचार रोजगार सृजन और राज्य के विकास को बढ़ावा देना है। बिहार के उद्यमी अपने उद्योग धंधों को अच्छा माहौल बनाने के लिए सतत प्रयत्नशील है। इस अवसर पर केशव सिंह, अश्विनी कुमार सिंह, नीतीश कुमार एवं मंजय कुमार सिंह शामिल थे।


Download Android App
Download iOS App



