Bihar Exit Polls 2025 Live: दूसरे चरण की वोटिंग के बाद NDA को ज्यादातर सर्वे में बढ़त, जानें अन्य दलों का क्या रहा हाल

Summary :

Bihar Exit Polls 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। पूरे राज्य में रिकॉर्ड तोड़ मतदान देखने को मिला है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि जनता ने सत्ता की बागडोर किसे सौंपनी है, इसका फैसला लगभग कर लिया है। वोटिंग खत्म होते ही तमाम टीवी चैनल और सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं इन सभी सर्वेक्षणों का औसत और प्रमुख पोल्स के नतीजे। Bihar Exit Polls 2025 Live: Poll of Polls Exit Poll तीन बड़े एग्जिट पोल्स के…

Bihar Exit Polls 2025 Live: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग खत्म हो चुकी है। पूरे राज्य में रिकॉर्ड तोड़ मतदान देखने को मिला है, जिससे यह साफ संकेत मिल रहा है कि जनता ने सत्ता की बागडोर किसे सौंपनी है, इसका फैसला लगभग कर लिया है। वोटिंग खत्म होते ही तमाम टीवी चैनल और सर्वे एजेंसियों ने अपने-अपने एग्जिट पोल (Exit Poll) के नतीजे जारी कर दिए हैं। आइए जानते हैं इन सभी सर्वेक्षणों का औसत और प्रमुख पोल्स के नतीजे।

Bihar Exit Polls 2025 Live: Poll of Polls Exit Poll

तीन बड़े एग्जिट पोल्स के औसत नतीजों (पोल्स ऑफ पोल्स) के मुताबिक, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) एक बार फिर बिहार की सत्ता में वापसी करता नजर आ रहा है। इन नतीजों में अनुमान लगाया गया है कि एनडीए को 138 से 155 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 82 से 98 सीटें, जनसुराज पार्टी को 0 से 2 सीटें, और अन्य दलों को 3 से 7 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।

सभी एग्जिट पोल में NDA की वापसी

न्यूज चैनल / एजेंसी NDA महागठबंधन अन्य
P-MARQ 142–162 80–98 1–7
दैनिक भास्कर 145–160 73–91 5–10
डीवी रिसर्च 137–152 83–98 2–6
Peoples Pulse 133–159 75–101 2–15
चाणक्य STRATEGIES 130–138 100–108 3–5
POLSTRAT 133–148 87–102 3–5
पीपल्स इंसाइट 133–148 87–102 3–8
जेवीसी पोल 135–150 88–103 3–6
MATRIZE-आईएएनएस 147–167 70–90 2–10

Bihar Exit Polls Results: Peoples Insight Exit Poll

पीपल्स इंसाइट के सर्वे में भी एनडीए गठबंधन को बहुमत की स्थिति में बताया गया है। इस एग्जिट पोल के अनुसार:

  • एनडीए: 133 – 148 सीटें
  • महागठबंधन: 87 – 102 सीटें
  • जनसुराज: 0 – 2 सीटें
  • अन्य: 3 – 6 सीटें

इस सर्वे के मुताबिक, राज्य में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने की संभावना मजबूत दिख रही है।

Bihar Exit Polls 2025 Live
Bihar Exit Polls 2025 Live

POLSTRAT Exit Poll

POLSTRAT एजेंसी द्वारा जारी किए गए एग्जिट पोल में भी एनडीए गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। इस सर्वे के अनुसार:

  • एनडीए: 133 – 148 सीटें
  • महागठबंधन: 87 – 102 सीटें
  • अन्य: 3 – 5 सीटें

पार्टीवार अनुमानित सीटें:

  • भाजपा (BJP): 68 – 72 सीटें
  • जदयू (JDU): 55 – 60 सीटें
  • लोजपा (आर): 9 – 12 सीटें
  • हम (H.A.M): 1 – 2 सीटें
  • आरएलएम: 0 – 2 सीटें

MATRIZE-IANS Survey

MATRIZE-आईएएनएस एग्जिट पोल के नतीजों में भी एनडीए को बड़ी बढ़त दिखाई दे रही है। इस सर्वे के मुताबिक:

एनडीए को 48% वोट, महागठबंधन को 37% वोट और अन्य दलों को 15% वोट मिलने का अनुमान है। वहीं सीटों के हिसाब से, एनडीए को 147 से 167 सीटें, जबकि महागठबंधन को 70 से 90 सीटें मिलने का अनुमान है।

Bihar Exit Polls 2025 Live
Bihar Exit Polls 2025 Live

JVC Exit Poll

जेवीसी एग्जिट पोल के अनुसार भी बिहार में एनडीए मजबूत स्थिति में है। इस सर्वे के अनुसार:

  • एनडीए: 135 – 150 सीटें
  • महागठबंधन: 88 – 103 सीटें
  • अन्य: 3 – 6 सीटें

P-MARQ Exit Poll

P-MARQ के एग्जिट पोल के अनुसार, बिहार में एनडीए को भारी बहुमत मिलता दिख रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक,

  • NDA को: 142 से 162 सीटें
  • महागठबंधन को: 80 से 98 सीटें
  • जन सुराज को: 1 से 4 सीटें
  • अन्य को: 0 से 3 सीटें मिलने का अनुमान है।

Dainik Bhaskar Exit Poll

दैनिक भास्कर के सर्वे में भी एनडीए को स्पष्ट बहुमत का अनुमान लगाया गया है। इस पोल के मुताबिक:

  • NDA को: 145 से 160 सीटें
  • महागठबंधन को: 73 से 91 सीटें
  • अन्य को: 5 से 10 सीटें

दलवार अनुमान

  • बीजेपी: 72–82 सीटें
  • जेडीयू: 59–68 सीटें
  • एलजेपी: 4–5 सीटें
  • हम पार्टी: 5 सीटें

वहीं महागठबंधन में:

  • आरजेडी: 51–63 सीटें
  • कांग्रेस: 12–15 सीटें
  • सीपीआई (एमएल): 6–9 सीटें
  • सीपीआई: 2 सीटें
  • सीपीएम: 1 सीट
  • अन्य छोटे दलों को 0–1 सीटें मिल सकती हैं।

DV Research Exit Poll

डीवी रिसर्च के सर्वे के अनुसार, एनडीए फिर से सत्ता में लौटती दिख रही है। अनुमानित परिणाम इस प्रकार हैं:

  • NDA को: 137–152 सीटें
  • महागठबंधन को: 83–98 सीटें
  • जन सुराज को: 2–4 सीटें
  • AIMIM (ओवैसी की पार्टी): 0–2 सीटें

Peoples Pulse Survey Exit Poll

Peoples Pulse के एग्जिट पोल में भी एनडीए को सरकार बनाते हुए दिखाया गया है। सर्वे के अनुसार:

  • NDA को: 133–159 सीटें
  • महागठबंधन को: 75–101 सीटें
  • जन सुराज पार्टी को: 0–5 सीटें
  • अन्य को: 2–8 सीटें

Chanakya Strategies Poll

चाणक्य स्ट्रैटेजीज के एग्जिट पोल में भी एनडीए को बढ़त मिली है।

  • NDA को: 130–138 सीटें
  • महागठबंधन को: 100–108 सीटें
  • अन्य को: 3–5 सीटें मिलने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election: दूसरे चरण के मतदान जारी, क्या 2020 की तरह फिर जलवा दिखा पाएंगे ओवैसी या डूबेगी नैया? समझे इन 15 सीटों पर मुस्लिम वोटों का गणित

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।