बिहार में सबसे कम 5 दिन के लिए मुख्यमंत्री रहे शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह का सोमवार को दिल्ली में निधन हो गया। सतीश प्रसाद की उम्र 87 वर्ष थी।
सतीश प्रसाद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहे थे और उनका दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। उनकी पुत्री सुचित्रा सिन्हा बिहार सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह समाजवादी नेता जगदेव प्रसाद की पुत्रवधु और पूर्व केंद्रीय मंत्री नागमणि की पत्नी है।
गौरतलब है कि 28 जनवरी 1968 को कांग्रेस के समर्थन से शोषित समाज दल के नेता सतीश प्रसाद सिंह मुख्यमंत्री बनाए गए लेकिन उनकी सरकार महज पांच दिन में ही गिर गई और उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़। यह बिहार में सबसे कम समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड है।


Download Android App
Download iOS App



