बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब बिहार में जातीय जनगणना का मुद्दा उठाया जा रहा है और राज्यसभा चुनाव होने के साथ ही राजनीतिक समीकरण बदलने की बात की जा रही है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट किया गया, “बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की।”
आपको बता दे कि बिहार में सियासी अस्थिरता का माहौल बना हुआ हैं, भाजपा व जेडीयू के बीच लगातार खटास की खाई जोर पकड़ती जा रही हैं। बिहार भाजपा के कई स्थानीय नेता मुखर होकर नीतिश शासन के खिलाफ बोल रहे हैं, लेकिन भाजपा बहुमत के आधार पर अपना बिहार में अपना सीएम बनाना चाहती हैं, जिसको लेकर भाजपा व जेडीयू में सरकार गठबंधन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई हैं, ।
कई मुद्दो पर नीतिश व भाजपा में खटास
केंद्र सरकार के कई मुद्दो पर नीतिश व भाजपा के बीच नाराजगी का सबब बनी हुई, नीतिश अपनी धर्मनिरपेक्षता की छवि के चलते भाजपा के सुर में सुर मिलाने से कतराते हैं । सीएए व जातीय जनगणना में जेडीयू व भाजपा में एकमत नही हैं , बिहार के स्थानीय क्षेत्रीय दल जंहा जातिगत मतगणना पर जोर दे रहे हैं । तो वही भाजपा नीतिश व विपक्ष के इस मांग का समर्थन नही कर रही हैं ।


Download Android App
Download iOS App



