पटना 30 सितम्बर 2021 : दीघा,पश्चिम बंगाल में 01 अक्टूबर से 03 अक्टूबर तक आयोजित कराटे ओलंपिक्स नेशनल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए आज कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार ने चयनित 16 सदस्यीय महिला/पुरुष टीम की घोषणा एसोसिएशन के सचिव भोला कुमार थापा ने किया,टीम रवाना होने के पूर्व बिहार सरकार के माननीय विधि मंत्री प्रमोद कुमार जी,पर्यटन मंत्री नारायण प्रसाद एवं भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के संयोजक सतीश राजू ने खिलाड़ियों को माला पहनाकर एवं अपनी शुभकामनाएं देकर विदा किया गया।
उक्त अवसर पर क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश पासवान,महानगर संयोजक सुमित शर्मा,संजय राय, सतपाल नरोतम मीडिया प्रभारी राकेश सिंह एवं राजीव रंजन सिंह भी उपस्थित रहे।टीम इस प्रकार है-पुरुष वर्ग-अमित रंजन,अनिकेत राज,श्रेयांश भारती, आकाश कुमार,अदनान सौद, सौरभ कुमार,विशाल,लेनिन राज एवं आशुतोष कुमार।महिला वर्ग-शाम्भवी रंजन,शिवांगी श्रीवास्तव,कविता कुमारी, प्रियंका थापा, करीना कुमारी,अंशु एवं अम्बिका राणा।
टीम कोच-अमित रंजन
टीम मैनेजर-भोला कुमार थापा


Download Android App
Download iOS App



