कोरोना के घटते मामलों के बीच बिहार की नीतीश कुमार सरकार वैक्सीनेशन को तेजी आगे बढ़ाने में जुटी हुई है। इसी के तहत बिहार में एक दिन में रिकॉर्ड संख्या में 23.5 लाख लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से बुधवार को जारी बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।
स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा कि इस कदम से राज्य सरकार को इस साल दिसंबर तक छह करोड़ लोगों को टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा करने में मदद मिलेगी। इसके साथ ही वैक्सीनेशन कोविड-19 की संभावित तीसरी लहर से निपटने में भी सहायक होगी। पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, पूर्वी चम्पारण समेत कई जिलों में टीकाकरण महाभियान के तहत मंगलवार को एक-एक लाख से अधिक लाभार्थियों को टीके की खुराक दी गई।
मुख्यमंत्री नीतीश ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर 20 लाख से अधिक लोगों के टीकाकरण पर प्रसन्नता जाहिर की और कहा कि इस रफ्तार से राज्य में छह माह में छह करोड़ टीकाकरण अभियान का लक्ष्य हासिल होगा। उन्होंने कहा कि बिहार में अब तक दो करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



