बिहार के सांसद को अदालत ने सुनाई तीन साल की जेल, मुख्यमंत्री नीतिश पर 2015 में की थी विवादास्पद टिप्पणी

Summary :

देश में चल रही राजनैतिक उठापटक व आरोप-प्रत्यारोपों के बीच बिहार से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। पूर्व सांसद अरुण कुमार ने 2015 में वर्तमान मुख्यमंत्री नीतिश कुमार पर विवादास्पद टिप्पणी की थी, जिसे लेकर अब जाहानाबाद जिले की एक विशेष अदालत ने तीन साल की सजा सुनाई है।

दरअसल, ऐसे विवादस्पद टिप्पणी करने के मामले हर रोज सामने आ रहे हैं। लेकिन ज्यादातर मामलों में या तो माफी मांग ली जाती है या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। लेकिन बिहार में एक विशेष अदालत ने ठंडे बस्ते में पड़ा मामला वापिस गर्म कर दिया है। 
जमानत पर हुए रिहा 
विशेष एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायधीश राकेश कुमार रजक ने शनिवार को उक्त सजा सुनाते हुए जहानाबाद के पूर्व रालोसपा सांसद अरुण कुमार पर 5000 रुपये का जुर्माना भी लगाया। हालाँकि उन्हें उच्च न्यायालय में अपील करने के लिए जमानत पर रिहा कर दिया गया।
हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं 
इसी मामले में अदालत ने मधेपुरा के पूर्व लोकसभा सांसद पप्पू यादव को सबूतों के अभाव में दोषमुक्त कर दिया था। अरुण ने बाढ़ और मोकामा इलाकों में भूमिहारों को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए कहा था, ‘‘हमने चूड़ियां नहीं पहनी हैं और हमारे सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री का सीना तोड़ देंगे।’’ बतादें, यह मामला जदयू नेता चंद्रिका प्रसाद यादव ने दर्ज कराया था।

Desk Team