Bihar NDA Nomination Day: बिहार में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने के आखिरी दिन गुरुवार को एनडीए के घटक दलों के नेता एकजुटता दिखाते हुए पटना से एक साथ रवाना हुए।
Highlights:
- नामांकन के दिन एनडीए ने दिखाई एकजुटता
- प्रथम चरण में बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में चुनाव
- नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ अन्य नेता मौजूद
प्रथम चरण में बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में चुनाव
प्रथम चरण में बिहार के गया, औरंगाबाद, जमुई और नवादा में चुनाव होने हैं। औरंगाबाद से एनडीए के प्रत्याशी भाजपा नेता सुशील सिंह पहले ही नामांकन भर चुके है। गुरुवार को गया, जमुई और नवादा से एनडीए के प्रत्याशी नामांकन भर रहे हैं।
नामांकन में बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के साथ अन्य नेता मौजूद
इस नामांकन में भाग लेने के लिए बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, लोजपा (रामविलास) के सांसद चिराग पासवान, मंत्री श्रवण कुशवाहा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा पटना से गया रवाना हुए। सम्राट चौधरी ने कहा कि एनडीए के लोग मिलकर बिहार की सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी। आज से चुनाव अभियान की शुरुआत हो गई है। पहले भी कई कार्यक्रम हुए हैं।
‘बिहार में 40 लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन चुनाव जितेगी’
मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया है कि बिहार में 40 लोकसभा सीट पर एनडीए गठबंधन के उम्मीदवार चुनाव जीतेंगे। आप इसी से समझ लीजिए कि अभी तक महागठबंधन में सीट का बंटवारा तक नहीं हुआ है और हम लोग नामांकन कर रहे हैं। कुशवाहा ने कहा कि एनडीए में कहीं कोई कठिनाई नहीं है। मजबूती से हमलोगों ने रणनीति बनाई है और यह चुनाव परिणाम तक जारी रहेगा। देश में हम 400 पार करेंगे और बिहार की सभी 40 की 40 सीट पर जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि देश की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अटूट आस्था है।


Download Android App
Download iOS App



