Bihar News: सासाराम में जुमे की नमाज को लेकर हाई अलर्ट पर प्रशासन, बिहारशरीफ में सामान्य हो रही जिंदगी

Summary :

रामनवमी के मौके पर बिहार के सासाराम में हुई हिंसा के बाद से प्रशासन अलर्ट है। इसी वजह से शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सासाराम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

रामनवमी के मौके पर बिहार के सासाराम में हुई हिंसा के बाद से प्रशासन अलर्ट है। इसी वजह से शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर सासाराम में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट पर है। हर मस्जिद पर दंडाधिकारियों के साथ-साथ पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। 
सासाराम: जुमे की नमाज लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट, मस्जिदों के बाहर मजिस्ट्रेट  के साथ पुलिस फोर्स तैनात; कल तक बंद है इंटरनेट - Rohtas District
आपको बता दें कि डीएम के विशेष कार्य पदाधिकारी सह जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिाकरी राहुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को मस्जिदों में नमाज अदा होनी है। इसको ध्यान में रखते हुए विशेष सुरक्षा का प्रबंध किया गया है। इसके अलावा जिला के वरीय पदाधिकारियों की भी दौरा लगातार होती रहेगी। अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों की टीम भी मस्जिदों पर नमाज के दौरान विशेष नजर बनाए रखेंगे। जिला के हरेक मस्जिदों पर स्थानीय पुलिस प्रशासन विशेष नजर बनाए रखेंगे। 
एसपी ने सासाराम शहर में यातायात व्यवस्था का लिया जायजा - Rohtas District
साथ ही बिहारशरीफ में रामनवमी जुलूस में हुए उपद्रव को एक सप्ताह हो चुके हैं। अब धीरे-धीरे सामान्य जनजीवन हो रहा है। दुकानें खुल रही हैं। गुरुवार को दोपहर बाद तीन बजे तक दुकानें खुलीं। हालांकि, संवेदनशील स्थानों पर अभी भी दुकानें नहीं खुल रही है। तीन बजे के बाद बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा पसर गया। जगह-जगह सिर्फ जिला पुलिस और अर्धसैनिक बल के जवान नजर आ रहे थे। शहर में अभी भी धारा 144 लागू है। जिले में इंटरनेट सेवा बंद है।

Desk Team