Bihar News: पूर्व CM राबड़ी देवी के घर पहुंची CBI, लैंड फॉर जॉब घोटाले में एक्शन

Summary :

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई पहुंची है। और घर में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद है। सीबीआई की टीम तड़के सुबह ही पहुंच गई थी।

बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर आ रही है। पूर्व सीएम राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई पहुंची है। और घर में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी मौजूद है। सीबीआई की टीम तड़के सुबह ही पहुंच गई थी। राबड़ी देवी से सीबीआई पूछताछ कर रही है। लेकिन किस मामले में  पूछताछ और तलाशी ली जा रही है इसकी अभी तक पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। 
 24 जगहों पर छापेमारी की थी
कुछ दिन पहले सीबीआई ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के नाम पर दर्ज मामले में 24 जगहों पर छापेमारी की थी। आरोप है कि जिस समय लालू प्रसाद यादव रेल मंत्री थे उस समय उनके कार्यालय में रेलवे में नियमों को ताक पर रखकर भर्तियां की गई और नौकरी के बदले जमीन ली गई।
Rabri Devi: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पटना स्थित घर पहुंची  CBI, लैंड फॉर जॉब स्कैम का मामला | CBI team arrive former Bihar chief  minister Rabri Devi's home in
सीबीआई ने 23 सितंबर 2021 को प्रारंभिक जांच शुरू की थी।सीबीआई की जांच में सामने आया कि रेलवे की भर्ती प्रक्रिया में घोटाला हुआ है। इसके बाद CBI ने 18 मई 2022 को ये FIR दर्ज कर ली। इसमें लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती, हेमा यादव समेत अन्य लोगों के नाम हैं। आरोप है कि जब लालू यादव रेल मंत्री थे तो जॉब लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे। लालू, राबड़ी और मीसा को राउज एवेन्यू कोर्ट से समन जारी हुआ था। सीबीआई की चार्जशीट पर कोर्ट ने 15 मार्च को पेश होने को कहा था। 

Desk Team