Bihar: बिहार में लगातार अपराध के मामले बढ़ते रहे है। अब इसको लेकर बीजेपी के आरोप पर शुक्रवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बीजेपी बिहार को बदनाम करती है। वहीं, इस पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है।उन्होंने कहा कि दारोगा और पत्रकार की हत्या हुई है। इसे झुठलाया नहीं जा सकता है। बीजेपी विधायक रश्मि वर्मा से फिरौती मांगी गई। कुछ दिन पहले बालू घाट पर सरेआम एके 47 से हत्या की गई।क्या बिहार की जनता क्राइम डेटा देखेगी? बिहार में कहीं दंगे हो रहे हैं और अराजकता की स्थिति है।
आपको बता दें गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि ‘ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू का मुंगेरीलाल का हसीन सपना बिहार के लिए एक दुस्वप्न बन गया है, अराजकता का राज हो गया है। हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है, इंस्पेक्टर, पत्रकार और विधायक सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं.’
ऐसा लगता है कि नीतीश बाबू का ‘मुंगेरीलाल का हसीन सपना ‘ बिहार के लिए एक दुःस्वप्न बन गया है, अराजकता का राज हो गया है।
हत्याओं का अंतहीन सिलसिला शुरू हो गया है, इंस्पेक्टर, पत्रकार और विधायक सभी जंगलराज का दंश झेल रहे हैं. pic.twitter.com/YJQFFsUVTn— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) August 18, 2023
जारी वीडियो में गिरिराज सिंह ने कहा……
तो वहीं, जारी वीडियो में गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली आते हैं और विरोधी एकता की चर्चा और चिंता करते हैं।बिहार की जनता नीतीश कुमार को नहीं माफ करेगी। नीतीश कुमार का उदय ही जंगलराज को खत्म करने के लिए हुआ था। आप इसलिए सीएम की कुर्सी पर बैठे थे। 2010 तक आपने खत्म भी किया था, लेकिन आज राजधर्म भूल चुके हैं, जिसके लिए बिहार की जनता ने आपको बिहार का सीएम बनाया था, आज वो आपसे निराश है। वहीं, 2024 चुनाव के लिए नीतीश की तैयारी पर उन्होंने कहा कि उन्हें तो सत्ता छोड़ देनी चाहिए या किसी को सौंप देनी चाहिए, लेकिन नीतीश कुमार एक दिन भी सत्ता छोड़ नहीं सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App



