बिहार : मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, युवक घायल

Summary :

बिहार में मुंगेर जिले के सफियाबाद पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

बिहार में मुंगेर जिले के सफियाबाद पुलिस आउट पोस्ट क्षेत्र में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गयी तथा एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि फरदा गांव में कल रात दुर्गा विसर्जन का मेला देखकर लौट रहे दो लोगों को तेज रफ्तार से जा रही अनियंत्रित मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी। 
इस दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायलों में से सज्जनदेव यादव (55) की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गयी जबकि घायल युवक रणवीर कुमार (18) को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। 

भारत जैसी बड़ी उभरती अर्थव्यवस्थाओं पर वैश्विक आर्थिक मंदी का अधिक असर : IMF

सूत्रों ने बताया कि दुर्घटना के बाद भाग रहे मोटरसाइकिल चालक बमबम कुमार को मौके पर मौजूद लोगों ने पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया है। बमबम खजुरिया गांव का निवासी है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Desk Team