Bihar petrol diesel price hike: मिडिल ईस्ट जंग का असर अब बिहार में देखा जा रहा है। आज गुरुवार, सुबह-सुबह पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं, जिससे आम लोगों पर महंगाई का असर पड़ेगा। हर दिन की तरह आज भी तेल कंपनी सुबह 6 बजे नई कीमतें जारी की, जिसके बाद नए रेट लागू हो गए हैं। पेट्रोल 5 रुपये महंगा होकर 110.35 रुपये प्रति लीटर क्वे हिसाब से बिक रहा है। तो, डीजल 3 रुपये बढ़कर 94.58 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
इसका असर क्या होगा?
बता दें कि डीजल महंगा होने से ट्रांसपोर्ट खर्च बढ़ेगा। इससे साफ़ है कि सामान ढोने में अधिक पैसा लगेगा, जिससे फल, सब्जी, अनाज जैसी रोज की चीजें भी महंगी हो सकती हैं।
किस पर पड़ेगा सबसे अधिक असर?
- रोज गाड़ी चलाने वाले लोग
- ऑटो, बस और ट्रक चालक
- आम और मध्यम वर्ग के लोग
किराया भी बढ़ सकता है, जिससे सफर करना महंगा हो जाएगा।
पेट्रोल-डीजल के दाम क्यों बढ़े?
कुछ जानकारों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रहे बदलाव और टैक्स के कारण ये बढ़ोतरी हुई है। आगे भी दाम में बदलाव देखा जा सकता है।
इस बीच, भारत का 70 प्रतिशत तेल आयात ईरान में स्थित ‘स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़’ के रास्ते से आता है। नतीजतन, मध्य-पूर्व में चल रहे संघर्ष के कारण, ईरान ने इन मार्गों से आवागमन को सीमित कर दिया है और केवल कुछ चुनिंदा देशों को ही तेल आयात की अनुमति दी है; जिसके परिणामस्वरूप, भारत में कच्चे तेल की कीमतों पर भी असर पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें:केंद्र की तरफ से बिहार के किसानों को बड़ी राहत! धान-गेहूं के बाद अब मसूर की फसल पर भी मिलेगी MSP























