बिहार के किशनगंज में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर कुछ लोगों ने कथित तौर से हमला कर दिया था जिसके चलते स्थानीय पुलिस ने तीन नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है।
कुछ अज्ञात लोगों ने ट्रेन पर किया था हमला
पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि मंगलवार को किशनगंज जिला के निमलागांव के निकट वन्दे भारत एक्सप्रेस के कोच संख्या-सी-6 पर अज्ञात व्यक्त्तियों द्वारा पत्थर मारकर कोच को क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले में पुलिस ने तीन नाबालिगों को पकड़ा है।उन्होंने बताया कि इसकी सूचना रेलवे के अधिकारियों द्वारा पांच जनवरी को पुलिस को दी गई। किशनगंज के पोठिया थाना में इस मामले की एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई और मामले की छानबीन प्रारंभ की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक जांच के क्रम में तीन लोगों को पकड़ा गया, जिनमे सभी की उम्र लगभग 13-15 वर्ष है। ये सभी पोठिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन सभी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए किशोर न्याय परिषद के समक्ष पेश किया गया। इस मामले की जांच जारी है। घटना बिहार और पश्चिम बंगाल की सीमा पर हुई थी।


Download Android App
Download iOS App



