राजस्थान के जोधपुर में भयानक रोड एक्सीडेंट हुआ। एकसीडेंट इतना जबरदस्त था की ट्रक और बस के परखच्चे उड़ गए।
बता दें जोधपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर मथानिया इलाके में एक ट्रक और बस के टकराने से भीषण सड़क हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत की खबर है।वहीं 12 से ज्यादा लोगों के गंभीर घायल होने की सूचना है।
फलौदी से आ रहा था ट्रक
जानकारी के मुताबिक हादसे का शिकार हुआ ट्रक फलौदी से आ रहा था और प्राइवेट यात्री बस जोधपुर से लोहावट की ओर जा रहा था इसी दौरान मथानिया थाना क्षेत्र में हाईवे पर दोनों की आमने-सामने से भिड़ंत हो गई, जिसकी वजह से यह भयंकर हादसा हुआ।
घायलों को जोधपुर किया गया रेफर
हादसे का शिकार हुए लोगों का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को गाड़ियों में भरकर पास के अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। इसके साथ ही गंभीर रूप से घायल लोगों को डॉक्टर्स ने जोधपुर रेफर कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



