Bihar Politics: सीएम पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, नीतीश कुमार के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन

Summary :

Bihar Politics: बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद मीडिया के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन कर बधाई दी है। हाजीपुर में नीतीश कुमार के खिलाफ अनोखा पदर्शन बिहार के हाजीपुर में नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया है।   #WATCH | Hajipur: People protest against Bihar acting CM Nitish Kumar as he joined BJP-led NDA. pic.twitter.com/1lW4P1r55X — ANI (@ANI) January…

Bihar Politics: बिहार में आज महागठबंधन सरकार टूट गई है। सीएम नीतीश कुमार ने राज्यपाल को इस्तीफा सौंप दिया। इसके बाद मीडिया के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि महागठबंधन के साथ रहना अब मुश्किल हो गया था। इसके साथ ही पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को फोन कर बधाई दी है।

हाजीपुर में नीतीश कुमार के खिलाफ अनोखा पदर्शन

बिहार के हाजीपुर में नीतीश कुमार के खिलाफ लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया है।

 

नीतीश कुमार पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी

बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी भड़क गए हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि नीतीश कुमार, तेजस्वी यादव को बिहार की जनता से माफी मांगनी चाहिए। इसके सात ही आगे उन्होंने कहा कि इन सभी ने वादों और अपनी पार्टियों की विचारधारा से लोगों को धोखा दिया है। वहीं, इसमें सबसे बड़ी भूमिका नीतीश कुमार की है। ओवैसी ने कहा कि कल तक नीतीश कुमार कहते थे कि ओवेसी BJP की बी टीम है। आज वह खुद क्या हैं।

 

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team