बिहार में सियासी हलचल तेज, JDU ने राज्यपाल फागू चौहान से मांगा समय

Summary :

बिहार में एनडीए में शामिल जेडीयू के विपक्षी दलों के महागठबंधन के साथ तालमेल कर सरकार बनाने की संभावना के बीच आज का बेहद ‘अहम’ माना जा रहा है।

बिहार में एनडीए में शामिल जेडीयू के विपक्षी दलों के महागठबंधन के साथ तालमेल कर सरकार बनाने की संभावना के बीच आज का बेहद ‘अहम’ माना जा रहा है। प्रदेश में जदयू, आरजेडी और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के विधायकों की ताजा राजनीतिक हालात को लेकर अलग-अलग बैठक हो रही है। वहीं सूत्रों के मुताबिक, जेडीयू ने राज्यपाल फागू चौहान से मिलने का वक़्त मांगा है।
सियासी हलचल के बीच कांग्रेस का बड़ा बयान
बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि बिहार में इतिहास बनने जा रहा है। नीतीश कुमार महागठबंधन में आ चुके हैं। जेडीयू महागठबंधन में शामिल हो गया है। तो वहीं कांग्रेस नेता शकील अहमद ने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। सबकुछ तय हो चुका है। महागठबंधन की तरफ से नीतीश कुमार ही सीएम रहेंगे। तो वहीं सरकार में तेजस्वी की भी बड़ी भूमिका है।
भारत की कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी -लेनिनवादी (भाकपा-माले) के बिहार के बलरामपुर से विधायक महबूब आलम ने कहा कि आज बिहार सरकार से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की विदाई निश्चित है। इसे कोई भी रोक नहीं सकता है। वहीं, राजद विधायकों ने भी अब साफ कर दिया कि बिहार की सत्ता से बीजेपी को उखाड़ फेंकने की पूरी तैयारी हो गई है। अब सिर्फ घोषणा किया जाना बाकी है। 

Desk Team