CM नीतीश ने कैबिनेट मीटिंग बुलाई, कल सुबह 11:30 बजे होगी अहम बैठक

Summary :

Bihar Politics Live: बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों में हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को परिणाम जारी किया गया। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड जीत मिली। अब नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। Bihar Election Result 2025: मीटिंग में नई सरकार के गठन पर होगा मंथन! बिहार में एनडीए को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला लिया। यह बैठक पटना में सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगी। बताया जा रहा…

Bihar Politics Live: बिहार विधानसभा चुनाव में दो चरणों में हुए मतदान के बाद 14 नवंबर को परिणाम जारी किया गया। इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को प्रचंड जीत मिली। अब नई सरकार के गठन को लेकर हलचल तेज हो गई है। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है।

Bihar Election Result 2025: मीटिंग में नई सरकार के गठन पर होगा मंथन!

Bihar Politics Live
Bihar Politics Live (credit-sm)

बिहार में एनडीए को मिली जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाने का फैसला लिया। यह बैठक पटना में सोमवार को सुबह 11.30 बजे होगी। बताया जा रहा है कि इस मीटिंग में नई सरकार के गठन पर मंथन होने की संभावना है। साथ ही शपथ ग्रहण समारोह की तारीख भी निर्धारित की जा सकती है।

Bihar news Letest Update: पत्र जारी कर दी गई जानकारी

Bihar news Letest Update
Bihar news Letest Update (credit-sm)

बिहार सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। नीतीश सरकार के विशेष सचिव अरविंद कुमार वर्मा द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि निदेशानुसार पटना के मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में सोमवार यानी 17 नवंबर को सुबह 11:30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। इस पत्र में कहा गया है कि बिहार के सूचना एवं जन संपर्क विभाग के निदेशक से अनुरोध है कि मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद सूचना भवन का सभागार उपलब्ध कराते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की समुचित व्यवस्था कराने की कृपा की जाए।

Bihar News: चार दिनों के लिए गांधी मैदान बंद

Gandhi Maidan closed
Gandhi Maidan closed  (credit-sm)

इससे पहले पटना के डीएम ने चार दिनों के लिए पटना के गांधी मैदान को बंद करने का आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि गांधी मैदान में लोगों के प्रवेश पर 17 नवंबर से 20 नवंबर तक पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होने की संभावना है, इसलिए जिलाधिकारी ने गांधी मैदान में लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत दिया। एनडीए ने 202 सीटों पर जीत हासिल की, जबकि महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया।

ये भी पढ़ें: बिहार में इस तारीख को हो सकता है शपथ ग्रहण समारोह, 4 दिन गांधी मैदान में आने-जाने पर रोक

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।