Bihar Politics: बिहार में नीतीश कुमार ने फिर से मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। सरकार बनाने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के पद और अन्य विधायकों को मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए जोरदार पैरवी शुरू हो गई है। सोमवार को नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे के लिए अपने नए मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता की।
कैबिनेट बैठक के बाद एनडीए घटक दलों के नेता विभागों के बंटवारे को लेकर चुप्पी साधे रहे। अब आगे देखना होगा कि किसको विधानसभा अध्यक्ष बनाया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट सचिवालय सोमवार शाम तक पोर्टफोलियो वितरण से संबंधित अधिसूचना जारी कर सकता है।
Highlights:
- नीतीश कुमार जल्द करेंगे कैबिनेट विस्तार
- इन विधायकों को लग सकती है लॉटरी
- विधानसभा स्पीकर के लिए दो नाम
विधानसभा स्पीकर के लिए दो नाम
सूत्रों की मानें तो विधानसभा अध्यक्ष का पद बीजेपी के पास रहने की उम्मीद है। बता दें कि विधानसभा पद के लिए जिन दो नामों की चर्चा चल रही है, उनमें बीजेपी के वरिष्ठ नेता नंद किशोर यादव और अमरेंद्र प्रताप सिंह शामिल हैं।
नीतीश कैबिनेट में इन्हें मिल सकती है जगह
दरअसल, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट विस्तार में बीजेपी नेता ने सोमवार को एक संकेत दिया है। इस कैबिनेट विस्तार में अन्य जातियों, अल्पसंख्यक समूहों और महिलाओं से संबंधित विधायकों को जगह देने के लिए एक-दो दिन लग सकता है। नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में जदयू नेता सुनील कुमार सिंह, लेसी सिंह, शीला मंडल, मदन सहनी, जयंत राज, अशोक चौझरी के साथ ही संजय झा और बीजेपी से नेता शाहनवाज हुसैन, नितिन नबीन, रामप्रीत पासवान, जनक राम के साथ ही श्रेयशी सिंह को जगह मिल सकती है।


Download Android App
Download iOS App



