Bihar Politics Update: ‘जहां PM मोदी वहां HAM…’, जीतन राम मांझी की बड़ी बातें

Summary :

Bihar Politics Update: बिहार के राजनीतिक में भूचाल जारी है। सूत्रों के अनुसार, JDU और RJD दोनों में ही हलचल की स्थिति है। अब तक इस बात की स्पष्ट नहीं हो पाई है कि बिहार में सरकार स्थिर है या फिर गिरने वाली है। वहीं, ये लगभग-लगभग क्लियर होते हुए दिखाई दे रहा है कि नीतीश कुमार लालू-तेजस्वी का साथ छोड़कर NDA में जाने वाले हैं। वहीं, हर दल अपनी ओर से जोड़-तोड़ में लग गया है। इसी बीच बड़ी खबर जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से सामने आई है। Highlights: JDU और RJD दोनों में ही हलचल की…

Bihar Politics Update: बिहार के राजनीतिक में भूचाल जारी है। सूत्रों के अनुसार, JDU और RJD दोनों में ही हलचल की स्थिति है। अब तक इस बात की स्पष्ट नहीं हो पाई है कि बिहार में सरकार स्थिर है या फिर गिरने वाली है। वहीं, ये लगभग-लगभग क्लियर होते हुए दिखाई दे रहा है कि नीतीश कुमार लालू-तेजस्वी का साथ छोड़कर NDA में जाने वाले हैं। वहीं, हर दल अपनी ओर से जोड़-तोड़ में लग गया है। इसी बीच बड़ी खबर जीतन राम मांझी की पार्टी HAM से सामने आई है।

Highlights:

  • JDU और RJD दोनों में ही हलचल की स्थिति
  • नीतीश कुमार लालू-तेजस्वी का साथ छोड़कर NDA में जाने वाले हैं
  • HAM पार्टी की विधायक दल की बैठक खत्म
  • जीतन राम मांझी ने कहा- जहां पीएम मोदी, वहां HAM

 

HAM पार्टी की विधायक दल की बैठक खत्म

बता दें कि जीतन राम मांझी की पार्टी HAM ने शनिवार को विधायक दल की बैठक की। वहीं, बैठक खत्म होने के बाद यह खबर सामने आया है कि वह NDA के साथ ही खड़ा हैं। इसी पर मांझी की ओर से दो टूक कहा गया है कि जहां पीएम मोदी, वहां HAM। उनके इस कथन से जहां तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। इसके अलावा, राहुल गांधी के लिए भी ये करारे झटके देने वाली बात है।

पल-पल बदल रहा बिहार का समीकरण

दरअसल, बिहार में पल-पल सियासी समीकरण बदल रहे हैं। इसी बीच एक खबर सामने आई थी कि सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और HAM के अध्यक्ष जीतन राम मांझी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन पर बात की है। इस दौरान राहुल ने जीतन राम मांझी को INDIA गठबंधन में आने का न्योता दिया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team