पूर्णिया में 5 साल की बच्ची का गला रेत कर हत्या, खेत में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Summary :

Bihar Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दें अमौर थाना क्षेत्र के धुरपौली पंचायत में एक एक 5 साल की मासूम बच्ची की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई. घटना रविवार शाम की है. जब बच्ची एक शादी समारोह में खाना खाने गई थी, मगर घर वापस नहीं लौट पाई. गांव वालों को सोमवार सुबह उनका शव मक्के के खेत में बरामद हुआ. Bihar Purnia Crime News: हुई निर्मम हत्या गांव वालों के अनुसार शव बेहद निर्मम हालत में मिला. शव को देखते ही लोग सहम गए.…

Bihar Purnia Crime News: बिहार के पूर्णिया से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बता दें अमौर थाना क्षेत्र के धुरपौली पंचायत में एक एक 5 साल की मासूम बच्ची की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई.

घटना रविवार शाम की है. जब बच्ची एक शादी समारोह में खाना खाने गई थी, मगर घर वापस नहीं लौट पाई. गांव वालों को सोमवार सुबह उनका शव मक्के के खेत में बरामद हुआ.

Bihar Purnia Crime News: हुई निर्मम हत्या

गांव वालों के अनुसार शव बेहद निर्मम हालत में मिला. शव को देखते ही लोग सहम गए. हत्यारे ने बच्ची का गला धारधार हथियार से रेता था. हालाँकि परिवार का शक है कि शव से पहले उसके साथ बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है.

जानकारी के अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जहां शव की जाँच की जा रही है. रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस सटीक वजहों या किसी दूसरे तरह के अपराध की पुष्टि कर सकती है.

Purnia Child Murder Case: घटना वाली रात

Bihar Child Murder Case
Bihar Child Murder Case (Source: Social Media)

जानकारी के अनुसार, बच्ची शाम को अपने घर से नजदीक एक शादी के प्रोग्राम में गई थी. शाम को वहां दावत रखी गई थी. जब वह वापस वापस निकलने को हुई तो घर नहीं पहुंची. परिवार वाले उसे ढूंढते रहे.

रात भर गांव और आसपास के इलाकों में तलाश जारी की गई. लेकिन बच्ची का पता नहीं चला. सोमवार सुबह बच्ची एक मक्के के खेत में खून से लथपथ हालत में मिली.

Amour Police Murder Investigation: जांच में जुटी पुलिस

इस मामले की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की. बता दें घटना पुलिस सबूतों को जुटा रही है साथ में हत्यारों की तलाश में है. इसके लिए वह गांव में पूछताछ कर रही है.

यह भी पढ़ें – Delhi में गर्मी से हाल बेहाल! UP-Bihar समेत 15 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का हाल

Rohit Singh

रोहित सिंह पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, समाज, अंतर्राष्ट्रीय, अपराध और शैक्षणिक लेख लिखने में दिलचस्पी रखते हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पोलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन और जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं।