Bihar: लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में आगे की पूछताछ बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी ED दफ्तर पहुंच गई हैं। बता दें इस मामले में उनसे जुड़े अहम पहलुओं पर पूछताछ किए जाने की संभावना है।राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी 68 वर्षीय राबड़ी देवी इस मामले में धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अपना बयान दर्ज करा रही हैं।
मामला सीबीआई की प्राथमिकी से निकला है
आपको बता दें कि बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और सांसद बेटी मीसा भारती से हाल के दिनों में केंद्रीय एजेंसी ने इस मामले में पूछताछ की है। मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की प्राथमिकी से निकला है। ईडी ने कुछ समय पहले इस मामले में छापेमारी की थी और एक करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त कर अपराध से अर्जित 600 करोड़ रुपये की आय का पता लगाया था।
लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित की
दरअसल, ये कथित घोटाला उस समय हुआ था जब लालू यादव यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में रेल मंत्री थे। एजेंसियों का दावा है कि 2004-09 की अवधि के दौरान भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन में समूह ‘डी’ के पदों पर विभिन्न व्यक्तियों पर नियुक्त किये गये लोगों ने इसके बदले में संबंधित व्यक्तियों ने अपनी जमीन लालू प्रसाद के परिवार के सदस्यों को हस्तांतरित की थी।


Download Android App
Download iOS App



