पूर्व केंद्रीय मंत्री और जेडीयू पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह कभी अपने करीबी रहे सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलने का मौका नहीं छोड़ते है। इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही किया है। आरसीपी सिंह ने नीतीश कुमार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीएम ने बिहार को मजदूरों की मंडी बनाकर रख दिया है । इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ललन सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष भले ही बन गए है, लेकिन उनका अपना कोई जनाधार नहीं है। सीएम नीतीश के बिना वो कुछ भी नहीं है।
ललन सिंह का नहीं कोई जनाधार : आरसीपी
वही, उन्होंने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत सीएम नीतीश चुनाव जीते थे। अबकी बार वे जमानत भी नहीं बचा पाएंगे। क्योंकि उनका कोई जनाधार नहीं है। साथ ही खुद ललन सिंह को भी अपनी हैसियत अच्छी तरीके से पता है। आरसीपी ने अपने बयान से तेजस्वी को आगाह करते हुए कहा कि चाचा की फितरत सभी जानते हैं। भतीजा संभल कर रह वरना चाचा कभी भी पलट जाएंगे।
तेजस्वी ने केंद्र पर बोला था हमला
बता दें, आरसीपी एक तरफ जहां सीएम नीतीश पर हमला बोलते है। वही, तेजस्वी यादव इन दिनों विशेष राज्य के दर्जे के मांग को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साध रहे है। तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात करते हुआ कहा, ‘ हमारा बिहार कितना आगे बढ़ गया है। इंफ्रास्ट्रक्चर में हम लोग बाकि के राज्यों से काफी आगे है। केंद्र से अनुशंसा आई है। हमारा 38 हेडक्वार्टर है। मात्र सात करोड़ 35 लाख रुपये मिला है। इसमें बिहार का कहां कुछ होने वाला है। हमें केंद्र का सहयोग मिले तो हम लोग दो साल में आगे निकल जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



