बिहार में मुख्य विपक्षी दल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने चुनावी बॉन्ड योजना को रद्द करने के उच्चतम न्यायालय के फैसले का स्वागत करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा और इस प्रणाली में जनता का विश्वास सुनिश्चित करेगा। राजद के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा, ‘‘हम (राजद) उच्चतम न्यायालय के इस फैसले का स्वागत करते हैं। यह फैसला लोकतंत्र को मजबूत करेगा और निश्चित रूप से जनता का इस प्रणाली में विश्वास सुनिश्चित करेगा। यह निर्णय एक पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया भी सुनिश्चित करेगा।
Highlights
- राजद ने चुनावी बॉन्ड योजना रद्द करने के फैसले का स्वागत किया
- योजना को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया
- केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए लाई गई
योजना को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया
उन्होंने कहा, ‘‘यह योजना असंवैधानिक थी और यही कारण है कि इस योजना को उच्चतम न्यायालय ने रद्द कर दिया। यह योजना गुमनाम दानदाताओं से केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए लाई गई थी। यह सच्चाई है कि इस योजना के तहत अधिकांश धन भाजपा को प्राप्त हुआ था। यह उच्चतम न्यायालय का ऐतिहासिक फैसला है।’ उच्चतम न्यायालय ने चुनावी बॉन्ड योजना को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि यह संविधान के तहत सूचना के अधिकार और भाषण और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अधिकार का उल्लंघन करती है।


Download Android App
Download iOS App



