Kashmir : पुंछ के जंगल में लगी आग, कई बारूदी सुरंगों में धमाके

Summary :

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में जंगल में लगी आग की वजह से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुछ बारूदी सुरंगों में धमाके हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश में सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं जो घुसपैठ रोधी प्रणाली का हिस्सा हैं। Highlights  पुंछ के जंगल में लगी आग, कई बारूदी सुरंगों में धमाके  बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगी    कुछ बारूदी सुरंगों में धमाके  बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगी अधिकारियों ने बताया कि पुंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राखावेली जंगल में…

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में जंगल में लगी आग की वजह से नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास कुछ बारूदी सुरंगों में धमाके हो गए। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। केंद्र शासित प्रदेश में सीमाओं की रक्षा सुनिश्चित करने के लिए बारूदी सुरंगें बिछाई जाती हैं जो घुसपैठ रोधी प्रणाली का हिस्सा हैं।

Highlights 

  • पुंछ के जंगल में लगी आग, कई बारूदी सुरंगों में धमाके 
  • बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगी   
  • कुछ बारूदी सुरंगों में धमाके 

बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लगी

अधिकारियों ने बताया कि पुंछ थाना क्षेत्र के अंतर्गत राखावेली जंगल में बुधवार शाम करीब साढ़े पांच बजे आग लग गई जिससे कुछ बारूदी सुरंगों में धमाके हो गए। उन्होंने कहा कि इन धमाकों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि सेना की अग्निशमन प्रणाली की बदौलत कुछ घंटों के भीतर आग पर काबू पा लिया गया।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk Team