लोजपा (रामविलास) का कहना है कि बिहार में सत्ता की कुर्सी के लिए जो खेल चल रहा है उसने बिहार की शासन व्यवस्था को वेपटरी कर दिया है। जिसका खामियाजा राज्य की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता चंदन सिंह ने कहा कि आज जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी से सत्तापक्ष तो मुँह मोड़ ही चुका है। साथ-ही-साथ विपक्षी दल भी सत्ता की खातिर अपनी भूमिका के प्रति ईमानदारी नहीं वरत रहे हैं जो कि दुर्भाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि आज सिर्फ लोजपा (रामविलास) अपने गतिशील राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय चिराग पासवान जी के नेतृत्व में सक्रिय होकर जनता के प्रति अपनी जिम्मेवारी निभा रहा है।आज सीतामढ़ी जिले में लखनदेई नदी पर बने तटबंध के टूटने पर पार्टी की ओर से अपनी प्रक्रिया व्यक्त करते हुए चंदन सिंह ने कहा कि वहाँ मुख्यमंत्री आज ही निरीक्षण करने पहुँचे और उनके जाने के बाद तटबंध टूट गया। पानी गाँवों में फैल गया। यह घटना भ्रष्ट तंत्र की मिसाल है। उन्होंने सवालिया लहजों में कहा कि जिस बिहार में पुल चालू होने से पहले धाराशायी होता हो, बीपीएससी का प्रश्न पत्र लीक होता हो, सचिवालय में आज लगती हो और मुख्यमंत्रीजी के निरीक्षण के बाद बांध टूटता हो वहां सुशासन के छवि और प्रशासनिक सिस्टम के ध्वस्त होने की बात गलत क्यूं नहीं हो सकती।
सत्ता के खेल में बिहार कि शासन व्यवस्था बेपटरी :लोजपा (रा)
Summary :
लोजपा (रामविलास) का कहना है कि बिहार में सत्ता की कुर्सी के लिए जो खेल चल रहा है उसने बिहार की शासन व्यवस्था को वेपटरी कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



