बिहार के 41वें राज्यपाल के रूप में राजेन्द विश्वनाथ आर्लेकर ने आज शपथ ग्रहण कर ली है। राजेन्द विश्वनाथ आर्लेकर को राजभवन में आयोजित समारोह में पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश चक्रधारी शरण सिंह ने शपथ दिलाई है। बता दें कि इस शपथ ग्रहण आयोजन में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई बड़े नेता और मंत्री भी शामिल हुए है।

बिहार के कई नेता हुए शपथ ग्रहण में शामिल
इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, विधान परिषद के सभापति देवेश चंद, ठाकुर, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, विधान परिषद, में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी और नीतीश मंत्रिमंडल के कई सदस्य उपस्थित थे।

पटना एयरपोर्ट पर हुआ नए राज्यपाल का हुआ स्वागत
इससे पूर्व आर्लेकर के पटना पहुंचने पर जयप्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। स्टेट हैंगर में आर्लेकर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गार्ड ऑफ ऑनर के पहले आर्लेकर की अगवानी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने की तथा फूलों का गुलदस्ता भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस समारोह में यहां सभी मंत्री हुए मौजूद
इस अवसर पर बिहार विधान परिषद, के सभापति देवेशचन्द, ठाकुर, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष अवध बिहारी चौधरी, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, शिक्षा मंत्री चन्द्रशेखर, खान एवं भूतत्व मंत्री रामानंद यादव, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री ललित कुमार यादव, मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन मंत्री सुनील कुमार, पिछड़े वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री अनिता देवी, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री जितेन्द, कुमार राय, विधि मंत्री शमीम अहमद, सूचना प्रावैधिकी मंत्री मो इसराईल मंसूरी, श्रम संसाधन मंत्री सुरेन्द, राम, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा, बिहार विधान परिषद, में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी के अलावा कई अन्य जनप्रतिनिधि, मुख्य सचिव आमिर सुबहानी, पुलिस महानिदेशक आर एस भट्ठी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय ब्रजेश मेहरोत्रा, पटना प्रमंडल के आयुक्त कुमार रवि, पुलिस महानिरीक्षक पटना रेंज राकेश राठी, पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह, वरीय पुलिस अधीक्षक मानवजीत सिंह ढिल्लो समेत अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।



Download Android App
Download iOS App



