बिहार की नीतीश सरकार ने बेरोजगारों को रोजगार देने के लिए उठाए बड़े कदम

Summary :

बिहार में इन दिनों नीतीश सरकार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है जब भी बिहार में बेरोजगारी की बात होती है तब तब नीतीश कुमार का नाम आता है क्योंकी नीतीश बिहार की सत्ता में कई दशकों से बने हुए है।

बिहार में इन दिनों नीतीश सरकार को लेकर लगातार चर्चा हो रही है जब भी बिहार में बेरोजगारी की बात होती है तब तब नीतीश कुमार का नाम आता है क्योंकी नीतीश बिहार की सत्ता में कई दशकों से बने हुए है। इसलिए बेरोजगारी को लेकर उनसे सवाल करना तो लाजमी है।
रोजगार दे रही सरकार
लेकिन अब बिहार सरकार रोजगार की दिशा में काम कर रही है। वो इसलिए क्योंकी बिहार में आज भी लोग बेरोजगार है। बिहार में बेरोजगारी का ये मामला ट्विटर पर ट्रैंड कर रहा है। आज के समय  आपको कोई बात कहनी है तो आप सोशल मीडिया पर अपनी बात रखते है । इसलिए बिहार को लोग बेरोजगारी के बाद सरकार को चेता रहे है कि वो बेरोजगारी से जूझ रहे है। बिहार में आज भी लोग रोजगार पाने को लिए दूसरे राज्यों मे पलायन कर जाते है। बिहार मे बेरोजगारी का सबसे बड़ा कारण है।  इंडस्ट्री  का न होमा जिसके चलते ही लोग दूसरे राज्यों में पलायन कर जाते हैं।
रोजगार का मुद्दा ट्वीटर पर कर रहा ट्रैंड
 तमिलनाडु वाला मजदूर हिंसा का मामला भी इसी से जुड़ा है। बता दें  कुछ दिनों से बिहारी मजदूर और तमिलनाडु ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा था।  लेकिन रविवार को बिहार है तैयार हैशटैग ट्विटर पर जमकर ट्रेंड कर रहा है।  दरअसल बिहार में उद्योग की स्थापना और उससे मिल रहे रोजगार को लेकर  ट्वीट किए जा रहे।
 स्टार्टअप पॉलिसी के लिए 10 लाख रुपये
इसलिए  सरकार बिहार  में उद्योग के सेटअप से लोगों को रोजगार दे रही है। इसी दिशा में  बिहार सरकार कई  इंडस्ट्री को प्रमोट कर रही जिसके जरिए लाखों लोगों को रोजगार मिल रहे हैं।  बिहार सरकार स्टार्टअप पॉलिसी के लिए 10 लाख रुपये भी दे रही है। इसकी जानकारी  डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्री बिहार के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करके दी गई है। ट्वीट्स में उन इन्वेस्टर मीट का जिक्र है जो कि बिहार में इंडस्ट्री स्थापित करने के लिए पूंजी लगा रहे हैं।
 बैग निर्माण इकाई को स्थापित किया गया
आपको बता दें मुजफ्फरपुर में 40 इच्छुक महिला उद्यमियों ने उद्योग विभाग, बिहार के समर्थन से में एक बैग निर्माण इकाई स्थापित की हैं। उन्हें 10-10 लाख रुपये, प्रशिक्षण, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज प्लग एंड प्ले शेड प्रदान किए गए हैं।  इसलिए  शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट करते हुए उनको बधाई दी है।

Desk Team