पटना :बिहार सजपा किसान मोर्चा की डिजिटल माध्यम सेआईटी सेल की बैठक में वार्ता हुई जिसमें दिल्ली से सजपा के किसान सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय सिंह खुटैल ने संबोधित किया। इसकी जानकारी सजपा के किसान सेल के राष्ट्रीय सचिव अभिषेक कुमार सिंह ने दी और कहा कि हमारा संगठन बहुत जल्द बिहार मे अपने पत्तों को खोलने जा रहा है।
अध्यक्ष खुटैल ने कहा कि ग्रामीण भारत में न्यूनतम मजदूरी और सरकारी बहिखातो में पारदर्शिता लाने के लिए हमारी संगठन कार्यरत रहेंगी हम अपनी तरफ़ से भी लगे हैं बिहार में संगठन को मजबूत करने की जरूरत।
“सजपा किसान मोर्चा बिहार” के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष वैशाली, आरा, पटना, बेगुसराय, नालंदा, शेखपुरा, भागलपुर, खगड़िया, समस्तीपुर जिले के अध्यक्ष भी डिजिटल बैठक में शामिल हुए जिसमें साथ ही साथ बिहार में संगठन के विस्तार पर भी चर्चा की गई।


Download Android App
Download iOS App



