बिहार के 80 हजार सरकारी स्कूलों का बदला समय, 6 अप्रैल से इतने बजे चलेगी क्लास, जानें नया टाइम-टेबल

Summary :

Bihar School Timings: बिहार में गर्मी बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी 80 हजार सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 6 अप्रैल से सभी सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर दी जाएगी, ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद, सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में चलाए जाएंगे। इस आदेश के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। सरकार का मानना है…

Bihar School Timings: बिहार में गर्मी बढ़ती गर्मी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। अब राज्य के सभी 80 हजार सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है। 6 अप्रैल से सभी सरकारी स्कूलों में मॉर्निंग शिफ्ट लागू कर दी जाएगी, ताकि बच्चों को तेज धूप और गर्मी से राहत मिल सके। माध्यमिक शिक्षा निदेशक के आदेश के बाद, सभी सरकारी स्कूल मॉर्निंग शिफ्ट में चलाए जाएंगे।

इस आदेश के तहत स्कूल सुबह 6:30 बजे खुलेंगे और दोपहर 12:20 बजे तक कक्षाएं चलेंगी। इसके बाद बच्चों की छुट्टी कर दी जाएगी। सरकार का मानना है कि इस बदलाव से छात्रों के स्वास्थ्य पर गर्मी का असर कम होगा और पढाई भी नियमित रूप से जारी रह सकेगी।

Bihar School Timings: क्या रहेगा स्कूल का टाइम-टेबल?

Bihar School Timings
Bihar School Timings (Source: Social Media)
  • प्रार्थना और पीटी: 6:30 से 7:00 बजे तक
  • पढ़ाई की शुरुआत: 7:00 बजे पहली घंटी बजेगी।
  • लंच ब्रेक: 9:00 बजे से 9:40 बजे तक
  • छुट्टी: दोपहर 12:20 बजे

Bihar School Morning Shift: स्कूल में कुल 7 पीरियड में होगी पढ़ाई

स्कूलों में पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए कुल 7 पीरियड निर्धारित किये गए हैं। सुबह 7:00 बजे पहली घंटी बजेगी और दोपहर 12:20 बजे तक 7वीं घंटी खत्म होगी। छात्रों की छुट्टी के बाद शिक्षकों को 10 मिनट एक्स्ट्रा रुकना होगा। इस समय में शिक्षक दिन भर की पढ़ाई की समीक्षा करेंगे, होमवर्क चेक करेंगे और अगले दिन की क्लास की योजना तैयार करेंगे।

Impact of Summer Heat: क्यों लिया गया ये फैसला ?

बिहार में हर साल अप्रैल के महीने में भयानक गर्मी पड़ती है। दोपहर में भीषण गर्मी और लू से बच्चे बीमार होने लगते हैं। पिछले साल भीषण लू की वजह से मई-जून में लंबी छुट्टियां देनी पड़ी। इसी को ध्यान में रखकर इस साल विभाग ने मॉर्निंग शिफ्ट करने का निर्णय लिया, ताकि बच्चों की सेहत पर गर्मी का असर न पड़ें और पढ़ाई भी प्रभावित न हो।

ALSO READ: शर्मसार! अंधविश्वास में अंधी हुई मां, बीमार बेटे को ठीक करने के लिए दी बेटी की बलि

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।