Bihar के नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में शनिवार की सुबह एक यात्री बस से कुचलकर ट्यूशन पढ़ने जा रही एक छात्रा की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने बस चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी और बस को भी आग के हवाले कर दिया। पुलिस के अनुसार, कमदारगंज गांव की रहने वाली पुष्पा कुमारी अन्य दिनों की तरह अपनी दो सहेलियों के साथ दीपनगर पढ़ने जा रही थी। इसी क्रम में बिहार शरीफ से राजगीर की ओर जा रही अनियंत्रित बस ने पुष्पा को कुचल दिया, इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
- बिहार में एक बस के नीचे आकर छात्रा की मौत हो गई
- उस दौरान छात्रा ट्यूशन पढ़ने जा रही थी
- आक्रोशित लोगों ने बस चालक की पिटाई कर दी
- लोगों ने बस को भी आग के हवाले कर दिया
आक्रोशित लोगों ने बस चालक को पीटा
उधर, इस घटना से लोग आक्रोशित हो गए और सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा किया। लोगों ने घटना के बाद भाग रहे बस चालक को पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। इसी बीच कुछ लोगों ने बस में भी आग लगा दी। बस पर सवार यात्रियों ने किसी तरह उतरकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों को शांत किया। DSP नरूल हक ने बताया कि बस में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। घायल बस के चालक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App




