शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन से जुड़ी खबरें सामने आती रहीं। इंस्टाग्राम के जरिए पता चला कि अभिनेता का शुक्रवार को सर्वाइकल कैंसर के चलते निधन हो गया। वहीं इस बाबत उनके को-स्टार विनीत कक्कड़ ने दावा किया कि यह खबर 100 प्रतिशत फर्जी है। उन्होंने कहा कि यह कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं था, जैसा कि कुछ मीडिया द्वारा आरोप लगाया गया है।
- शुक्रवार को बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे के निधन से जुड़ी खबरें सामने आती रहीं
- इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना वीडियो शेयर किया है. इसमें पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं
अपनी बोल्डनेस के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे की मौत की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया थी. हाल में ही सामने आया कि एक्ट्रेस का Cervical Cancer से निधन हो गया है. लेकिन अब सामने आया है कि पूनम पांडे जिंदा हैं. बता दे कि पूनम की मौत की खबर के बाद से ही सवाल उठने लगे थे. लोग कहने लगे थे कि ये पक्का पब्लिसिटी स्टंट है. लोग कह रहे थे उनकी मौत कैसे और कब हुई. उनकी बॉडी कहां है? अगर उन्हें कैंसर था तो किसी को खबर क्यों नहीं लगी? जहां शुक्रवार तक लोग सोशल मीडिया पर उनके मरने की खबर से हैरान थे और शोक जता रहे थे, वहीं सवाल उठाने लगे थे और अब लोगों का संदेह सच भी हो गया है.
जिंदा हैं पूनम पांडे
इंस्टाग्राम पर पूनम पांडे ने अपना वीडियो शेयर किया है. इसमें पूरा तरह स्वस्थ बैठी हुई वो नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है. दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवाई है. वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पाईं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था. मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है. आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है.’
View this post on Instagram
पूनम पांडे की वीडियो आने के बाद से सोशल मीडिया पर हंगामा एक बार फिर मच गया है. एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल किया जा रहा है. अपनी मौत का झूठा नाटक करने पर पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है. उन्होंने अपनी एजेंसी HAUTERRFLY के सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किए वीडियो में फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स से माफी मांगते हुए पूनम पांडे कह रही हैं कि उन्होंने ये सब सर्वाइकल कैंसर को लेकर जागरूकता फैलाने के लिए किया था.
View this post on Instagram
पूनम ने फैलाई मौत की झूठी खबर
पूनम पांडे के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर की गई थी. इसमें कहा गया था कि पूनम पांडे की मौत हो गई है. इसका कारण इसका कारण सर्वाइकल कैंसर है, जिससे वो पिछले कुछ वक्त से जूझ रही थीं. इसके बाद इंटरनेट पर हंगामा मच गया था. उनका कहना था कि ये फेक खबर है. पूनम पांडे की मैनेजर का कहना था कि ये सच है और उन्हें एक्ट्रेस के परिवार से ये खबर मिली है. वो अपने कैंसर का इलाज अपने यूपी के होमटाउन से करवा रही थीं और वहीं उनकी मौत हो गई है.


Download Android App
Download iOS App



