Bihar के भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव बाजार में शनिवार की रात एक वाहन की चपेट में आने से दो किशोरियों समेत तीन लोगों की तत्काल जान चली गयी। यह जानकारी पुलिस ने दी।
Highlights:
- आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ हादसा
- भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत
- हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार
पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि आरा-मोहनिया राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में भाई-बहन समेत तीन लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि एक मोटरसाइकिल पर सवार ये तीनों अपने एक बीमार रिश्तेदार से मुलाकात कर जिला मुख्यालय आरा के एक निजी अस्पताल से अपने घर लौट रहे थे। यादव ने बताया कि इसी दौरान बाजार में भीड़ के कारण संतुलन बिगड़ने से वे सड़क पर गिर गए, जिससे पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से तीनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस हादसे से आक्रोशित लोगों ने सड़क किनारे की चार दुकानों में तोड़-फोड़ और आगजनी की। घटना की सूचना मिलने के बाद जगदीशपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App





