भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीपी नड्डा रविवार को एक दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई प्रमुख नेताओं ने अमौसी हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।नड्डा हवाई अड्डे से यहां ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में पहुंचे जहां उन्होंने ‘मन की बात’ श्रृंखला की रविवार को प्रसारित कड़ी को सुना।
- JP Nadda एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे Lucknow
- CM योगी समेत नेताओं के साथ सुना ‘मन की बात’ कार्यक्रम
- CM योगी आदित्यनाथ ने अमौसी हवाईअड्डे पर नड्डा का स्वागत किया
अमौसी हवाईअड्डे पर नड्डा का हुआ स्वागत
इस मौके पर नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे।एक आधिकारिक बयान में बताया गया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अमौसी हवाईअड्डे पर नड्डा का स्वागत किया।योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का निवेश और नवाचार की नव भूमि ‘नए उत्तर प्रदेश’ में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन!’’
विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे
वहीं भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने भी ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘दशरथ नंदन प्रभु श्रीराम जी की पावन धरा उत्तर प्रदेश आगमन पर करोड़ों कार्यकर्ताओं के प्रेरणास्रोत एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का हार्दिक स्वागत, वंदन एवं अभिनंदन।’’पार्टी के एक प्रवक्ता ने बताया कि नड्डा लखनऊ महानगर में विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।


Download Android App
Download iOS App

विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे


