नई दिल्ली-दरभंगा क्लोन स्पेशल ट्रेन में के पहिए में लगी आग, यात्रियों के बीच मची अफरा-तफरी, जानें पूरा मामला

Summary :

Bihar Train News: सोमवार सुबह एक बड़ी घटना उस समय घटी जब नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेन (02570) के बी-7 थ्री एसी कोच के पहिए में अचानक आग लग गई। यह घटना बिहार के सारण जिले के दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। चलती ट्रेन में धुआं उठते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई, लेकिन रेलकर्मियों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन डाउन ट्रैक से दाउदपुर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी बी-7 कोच के पहिए के पास से अचानक धुआं और चिंगारी निकलने लगी। यह नजारा देखकर वहां…

Bihar Train News: सोमवार सुबह एक बड़ी घटना उस समय घटी जब नई दिल्ली से दरभंगा जा रही क्लोन स्पेशल ट्रेन (02570) के बी-7 थ्री एसी कोच के पहिए में अचानक आग लग गई। यह घटना बिहार के सारण जिले के दाउदपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई। चलती ट्रेन में धुआं उठते ही यात्रियों में भगदड़ मच गई, लेकिन रेलकर्मियों की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, जब ट्रेन डाउन ट्रैक से दाउदपुर स्टेशन की ओर बढ़ रही थी, तभी बी-7 कोच के पहिए के पास से अचानक धुआं और चिंगारी निकलने लगी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद 62 सी गेटमैन ने तुरंत स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी।

Bihar Train News: स्टेशन मास्टर की त्वरित कार्रवाई

सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने बिना देरी किए कंट्रोल रूम को जानकारी दी और ट्रेन को दाउदपुर स्टेशन पर रोकने के आदेश दिए। सुबह करीब 7:42 बजे ट्रेन को स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत फायर एक्सटिंग्विशर और पानी की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। उनकी त्वरित कार्रवाई के कारण आग ज्यादा फैल नहीं पाई और स्थिति नियंत्रण में आ गई।

Bihar Train News
Bihar Train News, (source: social media)

Bihar Train Fire Incident: यात्रियों में हड़कंप, स्टेशन पर मचा हंगामा

जैसे ही यात्रियों ने कोच से धुआं उठते देखा, प्लेटफॉर्म पर अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी-अपनी सीटें छोड़कर बाहर की ओर दौड़ पड़े। कुछ यात्री तो डर के मारे ट्रेन से उतरकर दूर भाग गए। हालांकि रेलकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला और यात्रियों को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया। रेलवे स्टाफ के साथ-साथ स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में मदद की। सभी ने मिलकर करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पूरी तरह नियंत्रित कर ली। सौभाग्य से इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ और सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

New Delhi to Darbhanga Train: बड़ी दुर्घटना से टला खतरा

रेल अधिकारियों के मुताबिक, आग ट्रेन के बी-7 कोच के पहिए के पास घर्षण (फ्रिक्शन) की वजह से लगी थी। समय रहते आग पकड़ने की सूचना मिल जाने से बड़ा हादसा होने से टल गया। रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और कोच की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

Bihar Train News
Bihar Train News, (source: social media)

ट्रेन दोबारा रवाना हुई

आग पूरी तरह बुझने और कोच की सुरक्षा जांच पूरी होने के बाद ट्रेन को करीब एक घंटे की देरी से दोबारा रवाना किया गया। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों से निपटने के लिए सभी स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Bihar election rally: पहले चरण से पहले बिहार में चुनावी जंग तेज, बड़े नेताओं का धुआंधार प्रचार

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।