Fortis Manesar on Breast Cancer: ‘स्विंग फॉर पिंक’ वैलनेस इवेंट का आयोजन, स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता बढ़ाना का उद्देश्य

Summary :

Fortis Manesar on Breast Cancer: फोर्टिस हॉस्पीटल, मानेसर ने स्पोर्ट, हेल्थ और कम्युनिटी का मेल कराते हुए, बर्डीज़कनेक्ट के साथ एक अनूठे वैलनेस इवेंट – ‘स्विंग फॉर पिंक’ का आयोजन किया जो स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने और इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह आयोजन कर्मा लेकलैंड्स गोल्फ रेसोर्ट, मानेसर में किया गया और इस मंच से कई महिला गोल्फर, हेल्थकेयर स्पेश्यलिस्ट तथा वैलनेस एडवोकेट जुड़े जिन्होंने एक नए सवेरे को गोल्फ, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा ऑन-साइन ब्रैस्ट स्क्रीनिंग्स जैसी गतिविधियों से और भी सार्थक बना दिया। Fortis Manesar on Breast Cancer यह पहल, स्तन…

Fortis Manesar on Breast Cancer: फोर्टिस हॉस्पीटल, मानेसर ने स्पोर्ट, हेल्थ और कम्युनिटी का मेल कराते हुए, बर्डीज़कनेक्ट के साथ एक अनूठे वैलनेस इवेंट – ‘स्विंग फॉर पिंक’ का आयोजन किया जो स्तन कैंसर का शीघ्र पता लगाने और इस बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह आयोजन कर्मा लेकलैंड्स गोल्फ रेसोर्ट, मानेसर में किया गया और इस मंच से कई महिला गोल्फर, हेल्थकेयर स्पेश्यलिस्ट तथा वैलनेस एडवोकेट जुड़े जिन्होंने एक नए सवेरे को गोल्फ, स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता तथा ऑन-साइन ब्रैस्ट स्क्रीनिंग्स जैसी गतिविधियों से और भी सार्थक बना दिया।

Fortis Manesar on Breast Cancer

Fortis Manesar on Breast Cancer
Fortis Manesar on Breast Cancer (source: social media)

यह पहल, स्तन की सेहत के बारे में खुलकर बातचीत करने और ऐसे माहौल में स्क्रीनिंग्स को बढ़ावा देने वाली साबित हुई जहां सकारात्मकता, भरोसा और साहस जैसे जज़्बों का उत्सव मनाया जाता है। इस अवसर पर डॉ मानसी चौहान, कंसल्टैंट – ओंकोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जन – सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस मानेसर ने स्तन कैंसर के बारे में जागरूकता पर केंद्रित वर्कशॉप का भी संचालन किया। इस दौरान, प्रतिभागियों को थर्मलिटिक्स का अनुभव करने का मौका मिला, जो कि इनोवेटिव एआर्इ आधारित, रेडिएशन-फ्री टूल है जो सुविधाजनक और नॉन-इन्वेसिव तरीके से स्तन में उभरने वाली असामान्यताओं का शुरुआती स्तर पर ही पता लगाता है।

Wellness Event in Fortis Manesar

डॉ मानसी चौहान, कंसल्टैंट – ओंकोप्लास्टिक ब्रेस्ट सर्जन – सर्जिकल ओंकोलॉजी, फोर्टिस मानेसर ने कहा, “स्विंग फॉर पिंक ने स्तन कैंसर के बारे में जरूरी जागरूकता बढ़ाने के लिए स्पोर्ट और हेल्थ की ताकत को एकजुट किया है। इस अनूठी वर्कशॉप के माध्यम से, हमने रेग्युलर स्क्रीनिंग्स और शीघ्र रोग का पता लगाने के महत्व पर जोर दिया है। इस पहल के तहत्, रेडिएशन-फ्री, एआई-पावर्ड स्क्रीनिंग थर्मलिटिक्स, जो कि नॉन-इन्वेसिव थर्मल इमेजिंग टूल है, और सभी महिलाओं के लिए सुविधाजनक, पहुंच में आसान स्क्रीनिंग को संभव बनाता है, की पेशकश की गई।”

Fortis Hospital Gurugram

Fortis Hospital Gurugram
Fortis Hospital Gurugram

महिपाल सिंह भनोत, बिजनेस हैड – फोर्टिस गुरुग्राम, फोर्टिस मानेसर, फोर्टिस शालीमार बाग एवं फोर्टिस वसंत कुंज ने कहा, “स्विंग फॉर पिंक, वास्तव में, बातचीत और स्पोर्ट के माध्यम से, महिलाओं की वैलनेस के लिए उचित वातावरण और सार्थक कदम बढ़ाने वाली पहल है। हमें आशा है कि यह पहल इस विषय में, संकोच और शर्मिंदगी को दूर करने के साथ-साथ बातचीत को बढ़ावा देगी और महिलाओं को अपनी सेहत तथा नियमित स्क्रीनिंग्स को प्राथमिकता बनाने के लिए प्रेरित करेगी।”

Breast Cancer

डॉ अलका सिंह, चीफ मेडिकल ऑफिसर, गुरुग्राम ने कहा, “स्तन कैंसर महिलाओं में सबसे ज्यादा डायग्नॉज़ होने वाला कैंसर है। इससे बचाव के लिए जागरूकता और रेग्युलर स्क्रीनिंग्स महत्वपूर्ण है। महिलाओं को यह पता होना चाहिए कि स्तन सामान्य रूप से कैसे दिखने चाहिए और कैसे महसूस होने चाहिए, इसलिए उन्हें हर महीने अपने स्तनों की जांच की आदत डालनी चाहिए – यह केवल दो मिनट में होने वाली जांच है जो किसी भी प्रकार की गांठ या टेक्सचर में हो रहे बदलावों को शुरुआती स्तर पर ही पकड़ने में मददगार होती है।”

500 Free Mammograms

अभिजीत सिंह, फैसिलिटी डायरेक्टर, फोर्टिस हॉस्पीटल, मानेसर ने कहा, “फोर्टिस मानेसर में, हमारा दृढ़ विश्वाास है कि शीघ्र निदान और इस बारे में सही जानकारी स्तन कैंसर के खिलाफ लड़ाई का प्रमुख आधार है। ‘स्विंग फॉर पिंक’ जैसे आयोजन इसी संदेश को अस्पतालों से बाहर लोगों की रोज़मर्रा के जीवन में पहुंचाने में कामयाब होते हैं, ये महिलाओं को अपने दायरे से जुड़ने और आपस में एक-दूसरे को प्रेरित करने में भी मददगार होते हैं। अगले दो महीनों के दौरान, फोर्टिस मानेसर ने गुरुग्राम में 500 मुफ्त मैमोग्राम करने की प्रतिबद्धता जतायी है ताकि कैंसर को शुरुआती स्टेज में ही पकड़ा जा सके क्योंकि यही वह समय होता है जबकि उपचार सबसे अधिक प्रभावी साबित होता है।”

Swati Dudeja Statement

Fortis Manesar on Breast Cancer
Fortis Manesar on Breast Cancer

स्वाति डुडेजा, संस्थापक, बर्डीज़कनेक्ट ने कहा, “गोल्फ महिलाओं को उनके साझा शौक और उद्देश्य के माध्यम से आपस में नजदीक लाता है। स्विंग फॉर पिंक के साथ, हमने इसी जज़्बे को ऐसे आंदोलन में बदलने की पहल की है जो महिलाओं को अपने स्वास्थ्य की जिम्मेदारी लेने और एक दूसरे को सपोर्ट करने के लिए सशक्त बना रहा है।”

महिलाओं के साहस, उनके लचीलेपन और कम्युनिटी का जश्न मनाने वाला स्विंग फॉर पिंक आयोजन का मकसद यह दिखाना है कि किस प्रकार जागरूकता, परस्पर सहयोग और सामूहिक प्रयासों से महिलाओं के स्वास्थ्य को सही मायने में प्रभावित किया जा सकता है। यह इवेंट इस बात पर भी जोर देता है कि शुरुआती निदान से लोगों की जिंदगी बचायी जा सकती है, और यह भी कि स्तन की सेहत से जुड़ी चर्चा को लक्षणों के दिखायी देने से पहले ही शुरू करना जरूरी है।

ALSO READ:  Himachal News: बेहतर उपचार के लिए राज्य में 213.75 करोड़ का निवेश, योजना लागू करने के दिए निर्देश

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।